फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी के राजकीय स्कूल में चोरी: बदमाशों ने आठ कमरों के चटकाए ताले, आरोपी चुरा ले गए 3.50 लाख के उपकरण

Tue, 15 Oct 2024 11:19 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

स्कूल में प्राचार्य कक्ष, स्टाफ कक्ष समेत आठ कमरों व अलमारियों के ताले टूटे हुए मिले। साथ ही सभी कमरों में सामान भी बिखरा हुआ था। बाद में इसकी जानकारी उन्हाेंने डायल 112 पर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरों में रखे सामान की जांच की।
विज्ञापन
स्कूल में चोरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के गांव मौड़ी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चोरों ने सेंध लगाई और 8 कमरों के ताले तोड़कर 3.50 लाख रुपये का सामान चुरा लिया। सोमवार को स्कूल खुला तो स्टाफ को ताले टूटे मिले। स्कूल कार्यवाहक प्रभारी की शिकायत पर झोझूकलां थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में कार्यवाहक प्राचार्या मंजूबाला ने बताया कि शनिवार व रविवार को स्कूल का अवकाश रहा। सोमवार सुबह 7:17 पर चौकीदार ने फोन उन्हें स्कूल में चोरी होने की सूचना दी। उस दिन प्राचार्य सुरेंद्र सिंह अवकाश पर थे और स्कूल का कार्यभार वो संभाल रही थीं। सूचना मिलने के बाद सुबह 7:50 पर वो स्कूल पहुंचीं तो अन्य शिक्षक भी वहां हाजिर मिले।

उन्होंने बताया कि स्कूल में प्राचार्य कक्ष, स्टाफ कक्ष समेत आठ कमरों व अलमारियों के ताले टूटे हुए मिले। साथ ही सभी कमरों में सामान भी बिखरा हुआ था। बाद में इसकी जानकारी उन्हाेंने डायल 112 पर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरों में रखे सामान की जांच की। इस दौरान प्राचार्य कक्ष से दस्तावेज, लिपिक कक्ष से प्रिंटर व दस्तावेज, मीडिया लैब से एक सीपीयू, चार मॉनीटर व 4 हेडफोन, आईटी लैब से एक सीपीयू, 5 मॉनीटर, 5 हेडफोन, एक डीवीडी राइटर, 8 माउस,  2 की-बोर्ड, 5 पेनड्राइव, दो बिजली एक्सटेंशन बोर्ड और रिटेल लैब से एक सीपीयू, एक मॉनीटर व 4 पेनड्राइव आदि चोरी मिले। इसके बाद पुलिस टीम ने घटना का जायजा लिया और चोरों के खिलाफ सबूत एकत्र किए। अब पुलिस ने घटना के साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें