फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 13वें दिन भी जारी रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

Thu, 14 May 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों के धरने को संबोधित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को 13वें दिन भी जारी रही। पिछले 13 दिनों से कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में साफ-सफाई नहीं हो पा रही है। इसके कारण मुख्यमार्गों से लेकर अंदरूनी गलियों तक में कचरे के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ विभिन्न राजनीतिक संगठन भी सफाई कर्मचारियों के धरने पर पहुंच कर उन्हें समर्थन देते हुए सरकार से जल्द से जल्द उनकी मांगें मानने की आवाज उठा रहे हैं। एक मई से नगर परिषद के सफाई कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। फिलहाल कर्मचारियों ने 14 मई तक हड़ताल का अल्टीमेटम दिया हुआ है। हालांकि हड़ताल खत्म करने या और आगे बढ़ाने का निर्णय भी वीरवार को ही लिया जाएगा। हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों का धरना नगर परिषद परिसर में जारी रहा।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने धरने पर पहुंच कर सफाई कर्मचारियों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज की रीढ़ हैं जो दिन-रात आमजन के स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए कार्य करते हैं लेकिन भाजपा सरकार उनकी जायज मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें