फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बार-बार हांफ रही है साढ़े सात साल पुरानी एक्स-रे मशीन, नई मशीन की बनी है दरकार

Sat, 27 Dec 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मरीज का पोर्टेबल मशीन से एक्स-रे करते हुए रेडियोग्राफर।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला नागरिक अस्पताल स्थित एक्स-रे मशीन के जनरेटर में खराबी आने के कारण एक सप्ताह से मरीजों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगभग 6 माह पहले भी मशीन में खराबी आने के बाद ठीक करने के लिए पहुंचे इंजीनियर ने मशीन में नया जनरेटर लगा चालू किया गया था। डिजिटल एक्स-रे मशीन के बंद होने से फिलहाल रेडियोग्राफर पोर्टेबल मशीन से एक्स-रे करने पड़ रहे हैं। जिससे लंबा टाइम लगता है।
विज्ञापन

वहीं बड़े एक्स-रे साफ नहीं होने के कारण रिपोर्ट पर असर पड़ता है। मशीन के बार-बार खराब होने से परेशान मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से नई एक्स-रे मशीन मंगवाने की मांग की है। ताकि बड़े एक्स-रे करवाने वाले मरीजों को राहत मिल सके। नागरिक अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से बड़ी डिजिटल एक्स-रे मशीन बंद पड़ी है। एक्स-रे कक्ष में नियुक्त रेडियोग्राफरों का कहना है कि जनरेटर अचानक हुए धमाके के साथ ही मशीन ने काम करना बंद कर दिया। फिलहाल छोटी पोर्टेबल मशीन से एक्स-रे करने पड़ रहे हैं।
गौरतलब है कि जून माह में भी एक्स-रे मशीन खराब होने के बाद रोहतक व दिल्ली से पहुंचे इंजीनियरों ने मशीन में नया जनरेटर लगाया गया था। उस दौरान इंजीनियरों ने बताया था, कि अब मशीन को नया कर दिया है। आगे से मशीन में कोई खराबी नहीं आएगी। लेकिन नया जनरेटर लगने के 6 माह बाद ही मशीन के बंद होने से मरीजों को फिर से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। अस्पताल में एक्स-रे करवाने आए मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से नई एक्स-रे मशीन मंगवाने की मांग की है, ताकि रोज-रोज आने वाली परेशानी का स्थायी समाधान हो सके।
विज्ञापन



प्रतिदिन कटती है 200 एक्स-रे पर्ची

नागरिक अस्पताल में लगातार बढ़ रही सुविधाओं के बढ़ने के साथ मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण अस्पताल प्रशासन की ओर से दो शिफ्टों में एक्स-रे सुविधा शुरू की गई थी। इसके चलते प्रतिदिन 200 के करीब मरीजों की एक्स-रे की पर्चियां कट रही हैं।

साढ़े सात साल पहले मंगवाई गई थी मशीन
अस्पताल में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए वर्ष 2018 में नई डिजिटल एक्स-रे मंगवाई गई थी। इंजीनियरों का कहना है कि मशीन को पर्याप्त तापमान नहीं मिलने और एक्स-रे की संख्या अधिक होने के कारण मशीन में लगातार खराबी आ रही है।



पोर्टेबल मशीन से प्रतिदिन होते हैं 60 से 70 एक्स-रे

फिलहाल अस्पताल के रेडियोग्राफर पोर्टेबल मशीन से ही एक्स-रे कर रहे हैं। मशीन छोटी होने की वजह से एक दिन में केवल 60 से 70 एक्स-रे ही हो पाते हैं। ऐसे में मरीजों की संख्या को देखते हुए नाकाफी है। बचे हुए मरीजों को एक्स-रे करवाने के लिए दोबारा आना पड़ता है।
विज्ञापन



मशीन ठीक करने आए इंजीनियर ने खराब हुए दो उपकरण बदल दिए हैं। एक अन्य उपकरण को बदल मशीन चालू हो सकती है। इसके बाद मरीजों के बड़े एक्स-रे भी हो सकेंगे।

- डॉ. राहुल अरोड़ा, डिप्टी सीएमओ एवं प्रवक्ता नागरिक अस्पताल दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें