बाढड़ा। गांव डूडीवाला-किशनपुरा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। विद्यालय के सभी परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त कर संस्थान को गौरवांवित किया है। परीक्षा में सभी 45 विद्यार्थी सफल हुए हैं। 16 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में नाम दर्ज करवाया है।
शिक्षक राजवीर सिंह रांगी ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। दिव्या ने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अंग्रेजी विषय में छह विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। छात्रा दिव्या ने 487 अंक, वंशिका 476, तनु 471 व पलक ने 468 अंक हासिल किए हैं। किरणपाल, प्रवक्ता ममता, खुशीराम, नीलम, प्रवक्ता नीरज, एसएमसी प्रधान संदीप जांगड़ा,मुकेश कुमार, कृष्ण शर्मा, प्रीतपाल आदि ने विद्यार्थियों को बधाई दी है।