फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गांव-गांव पहुंची पुलिस, नशे के प्रति युवाओं को किया जागरूक

Thu, 23 Jul 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से दादरी पुलिस का जनजागरूकता अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार के निर्देशन में एंटी नारकोटिक्स सेल, थाना बाढड़ा पुलिस और डायल-112 (ईआरवी) की संयुक्त टीम ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों व युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।
विज्ञापन

अभियान के तहत कान्हड़ा, बेरला, कुब्जानगर, पिचोपा खुर्द, निहालगढ़ और टोड़ी गांवों में निरीक्षक एवं यातायात थाना प्रभारी एसआई नागेश, एएसआई राहुल फोगाट तथा पुलिस टीम ने लोगों से सीधा संवाद किया। अधिकारियों ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को भी प्रभावित करता है। युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को एनडीपीएस अधिनियम के तहत नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी और सेवन से जुड़े अपराधों पर होने वाली सख्त कानूनी कार्रवाई की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी अवैध नशे की बिक्री या तस्करी की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को अवगत कराएं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अभियान की सराहना करते हुए नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने और अपने गांवों को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशे के विरुद्ध पुलिस का सहयोग करें और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने में अपनी भूमिका निभाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें