फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ड्रेन नंबर आठ तक बिछाई पाइपलाइन तोड़ी

Sat, 28 Feb 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पाइपलाइन तोड़ने के बाद लाइन से निकलता पानी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के दिल्ली रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एसटीपी से झज्जर जिले से गुजरने वाली ड्रेन नंबर आठ तक पानी पहुंचाने के लिए बिछाई गई पाइपलाइन को गांव मोरवाला व बिगोवा के बीच तोड़ दिया है।
विज्ञापन

पाइपलाइन टूटने से आसपास के क्षेत्र में दर्जनों एकड़ खेतों में जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं पानी आगे न जाने से एसटीपी में भी पानी भर गया है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पुलिस को शिकायत देकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
गांव समसपुर एसटीपी से ड्रेन नंबर आठ तक पानी निकासी के लिए बिछाई गई पाइप लाइन को गांव मोरवाला व बिगोवा के बीच अज्ञात लोगों ने जेसीबी की मदद से तोड़ दिया। लाइन तोड़ने की सूचना मिलते ही जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों की ओर से पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि वीरवार सुबह सात बजे अज्ञात व्यक्ति ने जेसीबी की मदद से गांव बिगोवा के समीप एयर वॉल्व को तोड़ दिया है।
जिसकी वजह से पाइप लाइन लीकेज हो गई है। एसटीपी का पानी उठान बाधित हो गया है, जिससे परिसर में जलभराव बन गया है। वहीं गांव समसपुर, ढाणी फोगाट व दादरी के खेतों में पानी भर रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पाइपलाइन तोड़ने वाले को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें