फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जनता कॉलेज ने एक साल में जीते 25 पदक

Sat, 28 Feb 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
कॉलेज में आयोजित खेलों के दौरान दमखम दिखाते खिलाड़ी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के जनता पीजी कॉलेज के खिलाड़ी विश्वविद्यालय और प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। एथलेटिक्स, वॉलीबाल, क्रिकेट, कराटे और खोखो जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में कॉलेज के खिलाड़ियों ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवाई है। पिछले एक वर्ष के दौरान कॉलेज के खिलाड़ी 25 से पदक अपने नाम कर चुके हैं, जो संस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. समीना ने कहा कि भविष्य में भी कॉलेज के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे। जनता पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों की यह उपलब्धियां न केवल संस्थान बल्कि पूरे दादरी क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बनी हुई हैं।
वर्जन:
पिछले करीब 10-12 वर्षों से जनता कॉलेज के विद्यार्थियों ने खेलों मे खूब नाम कमाया है। यहां पर विद्यार्थियों को हर संभव सुविधा दी जा रही है, जिसके चलते विद्यार्थी मेडल जीत रहे हैं। भविष्य में भी यहां के खिलाड़ी प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। - भूपेंद्र सिंह, विभागाध्यक्ष, जनता कॉलेज दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें