दगड़ौली में ग्रामीणों के धरने पर पहुंचे विधायक उमेद पातुवास।
- फोटो : 1
कादमा। गांव दगड़ौली में मुख्य रास्ते से शराब के ठेके को स्थानांतरित करवाने की मांग के लिए ग्रामीणों का धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे ग्रामीणाें के बीच बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास पहुंचे। विधायक ने दो घंटे में शराब का ठेका स्थानांतरित करवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणाें ने धरने काे वापस ले लिया। बाद में मौके पर पहुंचे आबकारी विभाग से निरीक्षक सतीश ने ग्रामीणों के समक्ष ठेके पर ताला लगाया। धरने की अध्यक्षता बीडीसी गुणपाल ने की।
ग्रामीणाें ने विधायक उमेद पातुवास को बताया कि शराब ठेका प्राचीन मंदिर, बस स्टैंड और मुख्य रास्ते के नजदीक है। इसके कारण गांव का सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। इस मार्ग से स्कूल-कॉलेज छात्राएं, महिलाएं और आम ग्रामीण गुजरते हैं। ठेके के आसपास शराबियों का जमावड़ा बने रहने से महिलाओं और बच्चों को असहजता और असुरक्षा का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के बारे में कई बार संबंधित विभाग के आला अधिकारियों को लिखित में शिकायत दी जा चुकी है।
इस दौरान शराब ठेकेदार काे धरनास्थल पर बुलाया गया और ठेके काे दूसरी जगह स्थानांतरित करने की बात कही। इस पर बात नहीं बनी। बाद में विधायक ने उपायुक्त व एसडीएम से बातचीत की। विधायक ने डीईटीसी के फोन पर कॉल की। डीटीसी ने फाेन रिसीव नही किया। इसके बाद विधायक ने ग्रामीणाें काे दाे घंटे में ठेके काे स्थानांतरित करवाने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि दो घंटे में ठेका स्थानांतरित नहीं हुआ तो वे स्वयं ग्रामीणाें के साथ ठेके को ताला जड़ने को तैयार है। विधायक के आश्वासन पर ग्रामीणाें ने धरना वापस लेने का निर्णय लिया। इस दौरान महिपाल आर्य, अजय, कुलदीप, जगदीश, पवन, दीपक शर्मा, सत्यवीर, सुभाषचंद्र, बबलू व अजीत आदि माैजूद रहे।