फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सिविल सर्जन-चिकित्सकों के बीच चल रहा विवाद सुलझा

Sat, 23 May 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विवाद सुलझने के बाद मौजूद सिविल सर्जन व एसोसिएशन के पदाधिकारी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी के सिविल सर्जन व विभाग के चिकित्सकों के बीच पिछले 10 दिनों से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार को सुलझ गया। शुक्रवार को हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस (एचसीएमएस) एसोसिएशन के तीन राज्य पदाधिकारी दादरी पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने करीब चार घंटों तक दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत के बाद संयुक्त रूप से बैठक की। बैठक के दौरान दोनों पक्षों की आपसी सहमति से विवाद को समाप्त किया गया।
बता दें कि दादरी के सिविल सर्जन डॉ. नरेश कुमार और मेडिकल आफिसर डॉ. सुनील कुमार के बीच गत 13 मई को विवाद हो गया था जिसके बाद यह मामला काफी बढ़ गया और एचसीएमएस एसोसिएशन दादरी के पदाधिकारियों ने 25 मई से हड़ताल की चेतावनी तक दे दी थी।
विज्ञापन

मामले को लगातार बढ़ता देख शुक्रवार दोपहर को एसोसिएशन के प्रदेश वरिष्ठ उपप्रधान डॉ. नितिन फलस्वाल, प्रदेश महासचिव डॉ. विजेंद्र ढांडा, सह-सचिव डॉ. पीयूष दादरी पहुंचे। उन्होंने पहले दोनों पक्षों से अलग-अलग बात कर मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास किया। जिसके बाद दोनों पक्षों के साथ बैठक हुई और लंबे विचार-विमर्श के बाद विवाद खत्म किया गया।
बैठक में एसोसिएशन के दादरी प्रधान डॉ. राहुल अरोड़ा, डॉ. आशीष मान, डॉ. नवदीप, डॉ. कमल कुमार, डॉ. राजीव बेनीवाल, डॉ. संदीप, डॉ. उपेंद्र श्योराण आदि भी मौजूद रहे।
चिकित्सक को चार्जशीट करने की अनुशंसा ली जाएगी वापस : दोनों पक्षों की बैठक में निर्णय हुआ कि सिविल सर्जन द्वारा डॉ. सुनील कुमार को चार्जशीट करने की जो अनुशंसा की गई थी, उसे वापिस लिया जाएगा। इसके लिए सिविल सर्जन और एसोसिएशन पदाधिकारी विभाग के महानिदेशक से बात करेंगे। वहीं सिविल सर्जन की ओर से 19 मई को जारी किए गए कार्यालयी आदेशों को भी रद किया जाएगा। जिनमें तीन चिकित्सकों से डिप्टी सिविल सर्जन का चार्ज वापिस लेकर उन्हें दूसरे स्थान पर भेजना आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें