फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बैठक में सरकार की नीतियों की निंदा की

Sun, 06 Sep 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव भांडवा में कांग्रेस की खंड स्तरीय संगठनात्मक बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार की किसान, मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक सोमवीर सिंह ने पदाधिकारियों व ग्रामीणों से 13 सितंबर के बाढड़ा कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया। कांग्रेस कमेटी के हलकाध्यक्ष सुरेश श्योराण की अध्यक्षता व जिलाध्यक्ष सुशील की मौजूदगी में आयोजित बैठक में पूर्व विधायक सोमवीर सिंह ने कहा कि सरकार की मनमानी नीतियों से आमजन परेशानी से जूझ रहा है।
सरकार की कर्मचारियों की भर्ती संंबंधी नीतियां दूसरे राज्यों से तैयार कर लागू की जा रही है। प्रदेश के युवाओं को केवल डी ग्रुप व एचकेआरएन में भर्ती कर वाहवाही लूटने का प्रयास किया जा रहा है। बढ़ती महंगाई से गरीब आदमी का पेट भरना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

इस बार समय पर बारिश न होने व नहरी पानी की कमी से दादरी व बाढड़ा क्षेत्र में सूखे के हालात बने हुए हैं।इस अवसर पर किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक राजू मान, भाकियू अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा, जगबीर बेरला, हलकाध्यक्ष सुरेश श्योराण, संदीप आजाद सिंह, जोगेंद्र शास्त्री, सूबेदार सुमेर सिंह, धन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें