फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकोना पार्क से एसटीपी तक धंसी सीवर लाइन को बदलने की कवायद शुरू

विज्ञापन
ढाणी फाटक ओवरब्रिज के समीप बिछाई जा रही सीवर लाइन। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के तिकोना पार्क से एसटीपी तक धंसी सीवर लाइन को बदलने का काम जन स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दिया है। करीब 1200 मीटर लंबी सीवर लाइन डालने का काम करीब दो सप्ताह में पूरा होने की उम्मीद है और इसके बाद तिकोना पार्क समेत दस से अधिक जगहों को सीवर समस्या से निजात मिलेगी। वहीं, एजेंसी ने साइट पर पाइप पहुंचते ही काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

गत जनवरी माह में करीब दो किलोमीटर लंबी सीवर लाइन धंस गई थी। इससे शहर के 50 प्रतिशत क्षेत्र में सीवर समस्या गहरा गई थी। क्योंकि तिकोना पार्क के जरिये ही आधे शहर का पानी समसपुर एसटीपी तक पहुंचता है। तिकोना पार्क से लेकर एसटीपी की पुरानी लाइन धंसने के कारण यहां से पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा था, जिससे जलभराव की समस्या भी बनी हुई थी। गत जनवरी माह में ही जन स्वास्थ्य विभाग ने धंसी लाइन को बदलने का प्रपोजल तैयार किया था। तिकोना पार्क प्वाइंट पर कई लाइनें आकर मिलती हैं। यही से फिर एसटीपी तक पानी पहुंचाया जाता है लेकिन समय-समय पर यहां मेन प्वाइंट ही ब्लॉकेज होने पर दिक्कत बन जाती है। इस क्षेत्र में बने सीवर नाले भी बारिश के मौसम मेें जवाब देते हैं, जिससे आसपास के एरिया में पानी भर जाता है। इन तमाम समस्याओं को देखते हुए अब विभाग ने इसके लिए 2100 मीटर पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। इस पाइप लाइन के जरिये पानी को एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा। पंप सिस्टम से पानी का उठान किया जाएगा। दूसरी ओर सोमवार को ही कृषि मंत्री जेपी दलाल ने भी विभागीय अधिकारियों से इस पर चर्चा की और जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। यह कार्य पूरा होने से कॉलेज रोड, वार्ड-पांच, पुराना झज्जर रोड, मुख्य बाजार, पुराना दिल्ली रोड, आश्रम रोड, काठमंडी क्षेत्र, पुरानी अनाज मंडी आदि क्षेत्रों के लोगों को सीवर समस्याओं से राहत मिलेगी।
- लाइनें बैक मारने से सीवर मैनहोल करते हैं ओवर फ्लो
ढाणी फाटक ओवरब्रिज के समीप बारिश का पानी बैक मार देता है, जिससे आसपास के मैनहोल भी ओवर फ्लो हो जाते हैं और पानी दुकानों के सामने भी भर जाता है। विभाग अधिकारियों का कहना है सीवर एवं बारिश के पानी की निकासी के लिए विभाग अब गंभीरता से काम कर रहा है ताकि आने वाले मानसून सीजन में शहर में पानी नहीं ठहरने पाए।
विज्ञापन

- इन भागों में बनी सीवर समस्या
शहर के मेन बाजार लाजपतराय चौक, दिल्ली रोड मेन बाजार, ढाणी रेलवे फाटक, प्रेमनगर ,गांधी नगर कॉलोनी, लोहारू रोड, पुरानी अनाज मंडी सहित पूरे शहर में सीवर बैक मार रहे हैं।
वर्जन
विभाग ने धंसी हुई लाइन को बदलने का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही लाइन बिछाकर पानी की निकासी का कार्य शुरू होगी। करीब 2100 मीटर लंबी लाइन बिछाई जानी है।
विज्ञापन

- जगदीश चंद्र, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें