फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सड़कों की हालत ऐसी, पैदल भी नहीं चल सकते...

Wed, 30 Aug 2023 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
लघु सचिवालय सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करती उपायुक्त मनदीप कौर। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला व शहर की अधिकांश सड़कों पर गड्ढे बने हुए हैं और ये चलने लायक भी नहीं बची हैं। इन सड़कों पर गाड़ियां तो क्या पैदल यात्री भी नहीं गुजर सकते। संबंधित विभाग अपनी-अपनी सड़कों के गड्ढों को भरने का काम जल्द शुरू कर दें। एक सप्ताह के समय में सभी सड़कें चलने योग्य होनी चाहिए। ये निर्देश मंगलवार को आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त मनदीप कौर ने दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला की सभी सड़कें वाहनों के लिए दुरुस्त होनी चाहिए। अब बरसात का मौसम नहीं है तथा संबधित विभाग अपनी-अपनी सड़कों की मरम्मत का काम जल्दी शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि अधिकांश सड़कों पर गड्ढे बने हुए हैं। लोक निर्माण, मार्केटिंग बोर्ड, नगरपरिषद, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण आदि विभाग अपनी-अपनी सड़कों पर गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दें। शहर के लोहारू चौक से महेंद्रगढ़ व भिवानी रोड की हालत खस्ता है। इसी प्रकार चिड़िया रोड पर गांव मकड़ानी के समीप सड़क टूटकर बिखर चुकी है। समसपुर से कालियावास की ओर जाने वाली सड़क की हालत खस्ता है। इन सड़कों की जल्दी मरम्मत शुरू कर दी जाएगी। एक सप्ताह में सभी सड़कें वाहनों के चलने लायक होनी चाहिए।
उपायुक्त ने कहा कि जिन चौराहों पर सड़क दुर्घटनाएं अधिक हो रही हैं, वहां पुलिस के नाके लगाए जाएं। पैंतावास, चरखी आदि गांवों के सामने डिवाइडर में जो अवैध कट लगे हैं, उनको बंद किया जाए। गांवों से सीधी सड़क जो नेशनल हाईवे से मिली हुई हैं, उनकी समीक्षा की जाएगी। ये छोटी सड़कें दुर्घटनाएं का सबब हो सकती हैं। जो ब्लैक स्पॉट्स हैं, उनको दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें