फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खेती संभालने गांव गए दंपती, चोर नगदी व गहने ले गए

Wed, 30 Aug 2023 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव में खेती संभालने गए शहर निवासी एक दंपति का चोरों ने घर खंगाल लिया और नकदी व आभूषण लेकर कर ले गए। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात चोर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पवन कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से गांव रानीला का निवासी है और हाल में वह अपने बच्चों के साथ शहर के घिकाड़ा रोड पर किराये के मकान में रहता है। गत 28 अगस्त को सुबह उसके बच्चे स्कूल चले गए। इसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ गांव रानीला में खेती संभालने चला गया।
दोपहर डेढ़ बजे जब वो घर लौटे तो उन्हें ताला टूटा मिला। अंदर पहुंचे तो बेड व अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। सामान की जांच करने पर उन्हें अलमारी से 1.20 लाख रुपये, एक सोने की चेन, एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी, चांदी की पाजेब, सोने के टॉप्स आदि चोरी मिले। इसके बाद सूचना पाकर पुलिस टीम उसके घर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी का पता लगाकर नकदी व आभूषण बरामद कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें