फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एजेंसी ने किसानों से खरीदी 205 करोड़ की सरसों, 131 करोड़ ही हुआ भुगतान

Sun, 20 Apr 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी अनाज मंडी में दूर तक फैलीं सरसों की ढेरियां। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी जिले में आवक के मुकाबले सरसों की खरीद और उठान धीमी चल रही है। शनिवार दोपहर तक की बात करें तो मंडियों में करीब साढ़े 5 लाख क्विंटल सरसों पहुंची है और इसकी कीमत करीब 325 करोड़ है। वहीं, एजेंसी ने अब तक करीब 205 करोड़ रुपये की सरसों खरीदी और 131.37 करोड़ की भुगतान राशि किसानों के खातों में डाली है।
विज्ञापन

अनाज मंडी में सरसों की उठान उठान प्रक्रिया धीमी होने के कारण किसानों के खाते में भुगतान राशि नहीं पहुंच पाई है। शुक्रवार दोपहर तक एजेंसी ने 3,44,938 क्विंटल सरसों की खरीद की है जिसकी राशि 205 करोड़ बनती है। वहीं, खरीदी गई सरसों में से 2,17,626 क्विंटल की उठान करवाकर 131.37 करोड़ रुपये की भुगतान राशि किसानों के खातों में अब तक पहुंच चुकी है। वहीं, खरीद होने के बावजूद 1,36,071 क्विंटल सरसों की भुगतान राशि अभी भी बकाया है। भुगतान से वंचित किसानों ने खरीद एजेंसी से जल्दी से उठान करवाने की मांग की है, ताकि वो अपने जरूरी कार्य पूरा कर सके।
दरअसल, इन दिनों जिले के सभी सरकारी खरीद केंद्र उपज से अटे पड़े हैं। लेकिन खरीद एजेंसी की ओर से खरीदी गई फसलों की उठान समय पर नहीं की जा रही है। ऐसे में किसानों के खाते में भुगतान राशि पहुंचने में विलंब हो रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें