फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: तापमान में आई तीन डिग्री की गिरावट, 26 तक मानसून पहुंचने की संभावना

Sat, 21 Jun 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 सिर पर कपड़ा ढांपकर गुजरते हुए युवक।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे हल्की राहत महसूस की गई। हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटा रही और वातावरण में नमी की मात्रा 71 प्रतिशत मापी गई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 26 जून तक मानसून की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

सुबह से ही आसमान पूरी तरह साफ रहा और दिनभर तेज धूप खिली रही। पूर्वी हवाएं चलने के बावजूद दिन में उमस भरी गर्मी बनी रही, हालांकि रात के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना हो गया। सुबह सात बजे तक मौसम कुछ हद तक अनुकूल बना रहता है। इस समय क्षेत्र के लोगों को तेज गर्म हवाओं से कुछ राहत जरूर मिली है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 26 जून तक मानसून की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूर्वी हवाओं का दबाव, मानसून की गति और दिशा के लिए अनुकूल बना हुआ है। अनुमान है कि शनिवार तक मानसून उत्तर प्रदेश के पूर्वी भागों में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र से मानसून को आगे बढ़ने में मदद मिल रही है, जिससे जल्द ही हरियाणा सहित उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी मानसून की बारिश की शुरुआत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें