फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चाकू मार कर शिक्षक की चेन छीनी फिर अस्पताल में भी किया हमला

Wed, 11 Dec 2024 04:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर के वार्ड-17 में एक युवक ने अपने पड़ोसी शिक्षक पर चाकू से हमला कर चेन छीन ली। इसके बाद घायल पर अस्पताल जाकर भी सर्जिकल ब्लेड से हमला किया। अब शहर थाना पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपी युवक व उसके मां-बाप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में घायल उमेश कुमार ने बताया कि वह सरकारी शिक्षक है। 8 अक्तूबर को सुबह 7 बजे वह अपने घर के बाहर गाड़ी में बैठा और उसके साथ में परिचित इंद्रसिंह भी बैठा हुआ था। इसी दौरान उनका पड़ोसी एक युवक गाड़ी के पास आया और लूटने के लिए चाकू से हमला कर दिया। इसमें आरोपी सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। इसके बाद उसने डायल 112 को फोन किया और घायल होने पर दादरी नागरिक अस्पताल में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उसने अपने भतीजे लोकेश को बुला लिया और उपचार कराने लगा। तभी आरोपी अपने मां-बाप को लेकर अस्पताल पहुंचा और उस पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। इस दौरान बचाव करने आया लोकेश भी घायल हो गया। बाद में चिकित्सकों ने दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया। उधर, आरोपी उसे मारने की धमकी देकर मौके से चले गए। उन्होंने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें