फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: छह केंद्रों पर विद्यार्थी आज देंगे बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा

Thu, 01 Feb 2024 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले के छह केंद्रों पर शुक्रवार को मिशन बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा होगी। इसके लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बुनियाद कार्यक्रम के लिए जिले से 1818 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं सभी परीक्षा केंद्रों वाले विद्यालय प्रमुखों को नकल रहित परीक्षा करवाने के निर्देश दिए।
बुनियाद परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी दादरी, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बौंदकलां, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाढड़ा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कादमा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिसरी व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झोझूकलां में केंद्र बनाया है। जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट ने बताया कि मिशन बुनियाद कार्यक्रम सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई एक अनोखी पहल है। इसके तहत वर्तमान में 9वीं और 10वीं में 5000 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। इन सभी विद्यार्थियों को बुनियाद केंद्रों पर विकल्प फाउंडेशन की प्रशिक्षित टीम के द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा जैसे सुपर 100, किशोर बाल वैज्ञानिक आदि के लिए ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा दी जाती है। सभी विद्यार्थियों के परिवहन, वर्दी, किताबें, फीस एवं स्टेशनरी की व्यवस्था भी विभाग के द्वारा की जाती है।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट ने बताया कि जिले में छह परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सभी खंड शिक्षा अधिकारी को कहा गया है कि प्रत्येक विद्यार्थी का एडमिट कार्ड डाउनलोड करवाना सुनिश्चित करें और उन्हें परीक्षा के लिए समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाया जाए। परीक्षा का समय प्रात: 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा। विद्यार्थी परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले यानी 10.30 बजे अपना स्थान ग्रहण करेंगे। प्रत्येक विद्यार्थी अपने साथ अपना एडमिट कार्ड और आधार कार्ड लेकर आएंगे। प्रवेश परीक्षा को सुचारु रूप से आयोजित करने की जिम्मेदारी प्रत्येक खंड में संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी की रहेगी। सभी खंड शिक्षा अधिकारी अपने खंड के परीक्षा केंद्रों का परीक्षा के दौरान निरीक्षण भी करेंगे।



200 अंकों को होगा पेपर, पूछ जाएंगे 50 प्रश्न
प्रवेश परीक्षा के सिलेबस में कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं के गणित के प्रश्न शामिल होंगे। पेपर में कुल 200 अंक होंगे, जिसमें 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होगा और हर गलत उत्तर पर 1 निगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा में ओएमआर शीट भरकर विद्यार्थियों को उत्तर देना होगा।
विज्ञापन



29 फरवरी को होगी दूसरे चरण की परीक्षा
प्रथम स्तर की परीक्षा में पूरे राज्य से 20,000 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। उनके द्वितीय स्तर की परीक्षा 29 फरवरी को होगी। इसमें से 5000 बच्चों को तृतीय स्तर के लिए चयन किया जाएगा। इसमें से 3000 विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद में दाखिला मिलेगा और उनकी कक्षा 15 अप्रैल से शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें