फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: महाविद्यालय में विद्यार्थियों को कराया सूर्य नमस्कार का अभ्यास

Wed, 05 Feb 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव बिरोहड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। योग क्लब की अध्यक्ष सुनीता ने सूर्य नमस्कार से होने वाले मानसिक एवं शारीरिक फायदों से छात्राओं को अवगत कराया। योग क्लब अध्यक्ष सुनीता पवन के मार्गदर्शन में छात्राओं ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। प्राचार्या डॉ. अनीता फोगाट ने सूर्य नमस्कार को दैनिक शारीरिक गतिविधियों में शामिल करने के लिया प्रेरित किया। योग क्लब अध्यक्ष ने छात्राओं को बताया कि सूर्य नमस्कार कार्यक्रम तीन दिन और चलेगा।
विज्ञापन


प्रशांत मिस्टर तो रितिका चुनी गईं मिस फेयरवेल





बौंदकलां। गांव सांवड़ स्थित सागर ग्लोबल विद्यालय में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न गतिविधियों के परिणाम और पूरे साल के शैक्षणिक व अनुशासनात्मक रिकॉर्ड को देखते हुए प्रशांत को मिस्टर फेयरवेल व रितिका को मिस फेयरवेल चुना गया। प्राचार्य संजीव बूरा ने विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य एवं परीक्षा में अच्छे परिणाम की कामना करते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त करके सफल व्यक्तित्व के निर्माण पर बल दिया। इस मौके पर अध्यक्ष सोमबीर जाखड़ व जोगेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें