बौंदकलां। गांव सांवड़ स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।
प्रात:काल आयुष विभाग से अंकित ने योगाभ्यास करवाया। उन्होंने स्वयंसेवकों को विभिन्न आसन एवं प्राणायाम के बारे में बताया। स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। शिविर की अध्यक्षता जिला संयोजक रमेश कुमार ने की। विद्यालय परिसर में सफाई की गई। कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता का महत्व समझाया और कहा कि स्वच्छता का जीवन में बहुत महत्व है। भुवनेश्वर ने स्वयंसेवकों को जीवन में कुछ अच्छा करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी रणधीर सिंह, मीनाक्षी, प्रियंका उपस्थित रहे।
शिविर में की 179 मरीजों की स्वास्थ्य जांच
चरखी दादरी। माॅडल दादरी जिला बनाओ संगठन ने गांव कालियावास व भैरवी में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए। इन शिविर की अध्यक्षता रतन सिंह व मनोज बिडलान ने की। चिकित्सक स्वाति, संतोष, अनामिका, खुशबू ने 179 मरीजों की जांच की। संगठन के युवा विंग अध्यक्ष अधिवक्ता अनिल साहू ने कहा कि जीवन में बदलाव निरंतर बना रहता है, कई बार ऐसा भी होता है कि एक दिन कठिन, एक दिन आसान होता है। इस मौके पर अजीत, सोमवीर, मुकेश, रणवीर डूडी, सतीश सांगवान, बालकिशन, अनिल कौशिक, कमल शर्मा, विकास मौजूद रहे।