फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134-ए के तहत चयनित विद्यार्थी 15 तक ले सकते हैं स्कूलों में दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल ने कहा है कि 134 ए के तहत उत्तीर्ण हुए जिला के विद्यार्थियों का 15 जनवरी तक स्कूलों में दाखिला करवाया जा सकता है। सरकार ने एडमिशन के लिए तारीख 15 जनवरी तक बढ़ा दी है। इससे पहले अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. महावीर सिंह और मौलिक शिक्षा विभाग के निदेशक अंशज सिंह से वीडियो काफ्रेंस से बातचीत भी की।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि दादरी जिला में कुल 1237 बच्चों का 134 ए के अंतर्गत दाखिला किया जाना है। इनमें दूसरी से आठवीं तक 1096 बच्चे और नौवीं से 11वीं तक के 141 बच्चे है। अभिभावक 15 जनवरी तक चयनित किए गए विद्यालयों में दाखिला लेने के लिए बच्चों की उपस्थिति दर्ज करवाएं। डॉ. मुनीष नागपाल ने कहा कि आठवीं तक एडमिशन के लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र मलिक का दायित्व रहेगा। इसी तरह नौवीं से 11 वीं कक्षा तक के एडमिशन में किसी प्रकार की परेशानी आए तो अभिभावक जिला शिक्षा अधिकारी जेपी सभ्रवाल से संपर्क कर सकते हैं।
वीडियो कांफ्रेंस में अपर मुख्य सचिव डॉ. महावीर सिंह ने अतिरिक्त उपायुक्त व शिक्षा अधिकारियों को सभी बच्चों का दाखिला सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैं। अंशज सिंह ने बताया कि उनकी ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल ने कहा कि इस कार्य में अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन

- चयनित बच्चों को कक्षा अनुसार मिलेगा प्रवेश -
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा अधिकारी सभी स्कूल संचालकों को स्पष्ट कर दें कि 134 ए में चयनित हुए सभी बच्चों को उनकी कक्षा के अनुसार प्रवेश दिलवाया जाएगा। सरकार की ओर से उनकी हर प्रकार की समस्याओं का निदान किया जा रहा है।
- वीसी में इन्होंने भी लिया भाग -
वीडियो कांफ्रेंस में जिला शिक्षा अधिकारी जेपी सभ्रवाल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र मलिक, खंड शिक्षा अधिकारी जलधीर कलकल, योजना अधिकारी दीवान सिंह आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें