विद्यार्थियों को समझाते पुलिस कर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रूट पर बस की कमी को लेकर मेहड़ा की छात्राओं और ग्रामीणों ने बुधवार सुबह रोड जाम कर दिया। मेहड़ा-झोझूकलां रोड जाम होने से वाहन चालकों को परेशानियोंका सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची रोडवेज विभाग की टीम ने गुरुवार को सेकितलाना-झोझूकलां रूट पर डिपो की एक बस चलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इससे पहले करीब एक घंटे तक ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही और वाहनों की कतार लग गई।
मेहड़ा-झोझूकलां रूट पर बस सेवा न होने के चलते छात्राएं परेशान हैं। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे छात्राओं और उनके परिजनों ने मैहड़ा-झोझूकलां रोड जाम कर दिया। जाम की सूचना के बाद मौके पर पहुंची झोझूकलां थाना पुलिस टीम ने ग्रामीणों को आश्वस्त कर जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने मौके पर रोडवेज अधिकारियों को बुलाने की मांग की।
यह भी पढ़ें : जींद: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आगमन पर किसानों ने की विरोध की तैयारी तो पुलिस मुस्तैद
इसकी सूचना पुलिस टीम ने जीएम को दी और इसके बाद एक टीम वहां पहुंची। टीम ने कितलाना-झोझूकलां रूट पर गुरुवार सुबह से एक बस का संचालन करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। ग्रामीण लीला, विनय उर्फ सीटू मेहड़ा, नवीन, प्रताप, नवीन, संदीप सतबीर,राजेश व मांगेराम आदि ने बताया कि कितलाना-झोझू रूट पर इस समय एक ही बस चल रही है और वो भिवानी डिपो की है।
उन्होंने कहा कि इस रूट पर दादरी डिपो की बस भी चलनी चाहिए। एक ही बस चलने से उसमें भीड़ रहती है और मेहड़ा पहुंचते-पहुंचते बस में पैर रखने की जगह भी नहीं बचती। ऐसे में छात्राओं को पैदल ही शिक्षण संस्थानों तक पहुंचना पड़ रहा है। वहीं, जीएम रविश हुड्डा का कहना है कि छात्राओं को परेशानी नहीं आने दी जाएगी और गुरुवार से इस गांव में छात्राओं के लिए डिपो की बस पहुंचेगी।