फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी स्पर्धा: लड़कियों में पानीपत तो लड़कों में पलवल बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यस्तरीय कबड्डी स्पर्धा : पलवल बनी चैंपियन
विज्ञापन

लड़कियों में पानीपत की टीम बनीं विजेता
चरखी दादरी। दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी स्पर्धा का सोमवार शाम समापन किया गया। स्पर्धा के दूसरे दिन ज्यादातर मुकाबले एकतरफा रहे जबकि दो मुकाबलों में कांटे की टक्कर देखने को मिली। लड़कियों के वर्ग में आयोजित फाइनल मुकाबले में पानीपत की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चरखी दादरी की टीम को शिकस्त देकर स्पर्धा अपने नाम की। वहीं, लड़कों के वर्ग में फाइनल पलवल और सोनीपत के बीच हुआ। जिसमें पलवल की टीम विजेता बनी। स्पर्धा के समापन पर विजेता टीमों को सम्मानित किया गया और समारोह में सिटीएम अमित मान ने शिरकत कर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
स्पर्धा के दूसरे दिन लड़कियों के वर्ग में पहला मैच हिसार और करनाल के बीच खेला गया। जिसमें हिसार की टीम ने 20-17 के अंतर से जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। लड़कियों के वर्ग में पहला क्वार्टर फाइनल मैच पानीपत और रोहतक के बीच हुआ जिसमें पानीपत की टीम 34-18 के अंतर से विजेता बनी और सेमिफाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरा क्वार्टर फाइनल सोनीपत और पलवल के बीच हुआ और इस संघर्षपूर्ण मैच में सोनीपत की टीम 16-14 के अंतर से विजेता बनी। तीसरा क्वार्टर फाइनल हिसार और भिवानी के बीच हुआ। जिसमें 30-17 के अंतर से हिसार से जीत दर्ज कर सेमिफाइनल में प्रवेश किया। चौथा क्वार्टर फाइनल चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ के बीच खेला गया और इस एकतरफा मुकाबले में चरखी दादरी की टीम ने 29-7 के अंतर से मैच अपने नाम कर सेमिफाइनल में प्रवेश किया। लड़कियों के वर्ग में पहला सेमिफाइनल मैच पानीपत और हिसार के बीच हुआ, जिसमें पानीपत की टीम 45-21 के स्कोर से विजेता बनी और फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरा सेमिफाइनल चरखी दादरी और सोनीपत के बीच हुआ जिसमें चरखी दादरी विजेता बनी। फाइनल मुकाबला पानीपत और चरखी दादरी के बीच हुआ जिसमें पानीपत की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लड़कों के वर्ग में दूसरे दिन का पहला मुकाबला पानीपत और मेवात के बीच खेला गया जिसमें पानीपत की टीम 39-20 के अंतर से विजेता बनी। दूसरा मैच गुरुग्राम और फरीदाबाद के बीच हुआ जिसमें फरीदाबाद की टीम ने 29-21 के अंतर से मैच अपने नाम किया। लड़कों के वर्ग में पहला क्वार्टर फाइनल भिवानी और महेंद्रगढ़ के बीच खेला गया जिसमें महेंद्रगढ़ की टीम ने 47-37 के अंतर से जीत हासिल कर सेमिफाइनल में प्रवेश किया। दूसरा क्वार्टरफाइनल दादरी और हिसार के बीच हुआ जिसमें दादरी की टीम ने 36-34 के अंतर से जीत हासिल की। तीसरा क्वार्टर फाइनल जींद और पानीपत के बीच खेला गया और इस मैच को जींद की टीम ने 31-16 के अंतर से जीता। चौथा क्वार्टर फाइनल सोनीपत और फरीदाबाद के बीच हुआ और इस संघर्षपूर्ण मुकाबले को सोनीपत की टीम ने 31-28 के अंतर से अपने नाम किया। लड़कों के वर्ग में पहला सेमिफाइनल पलवल और दादरी के बीच हुआ। जिसमें पलवल की टीम ने एकतरफ पटखनी देते हुए 48-24 के अंतर से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमिफाइनल जींद और सोनीपत के बीच खेला गया जिसमें सोनीपत की टीम 40-18 के अंतर से विजेता रहकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच पलवल और सोनीपत के बीच हुआ, जिसमें पलवल की टीम जीत दर्ज कर विजेता बनी जबकि सोनीपत की टीम उप-विजेता रही। अंत में विजेता और उप-विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें