फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने किया साइबर थाने का शुभारंभ, 9 कर्मचारी किए तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। साइबर क्राइम संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए जिला पुलिस ने साइबर थाना शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह एसपी दीपक गहलावत ने थाने का उद्घाटन किया और यहां तैनात स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क के जरिये साइबर क्राइम संबंधी शिकायतें ली जा रही थीं। अब हेल्प डेस्क के अलावा पीड़ित साइबर क्राइम थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

दादरी जिले की अगर बात करें तो पिछले कुछ समय में साइबर क्राइम बढ़ा है। गत छह माह के अंदर पुलिस के पास 183 शिकायतें पहुंची हैं। इनमें से 101 शिकायतें निस्तारित की जा चुकी हैं जबकि 78 की जांच चल रही हैं। इनके अलावा अब तक पुलिस दो मामले भी दर्ज कर चुकी है।
शनिवार को महिला थाना के पीछे स्थित भवन में पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने विधिवत रुप से साइबर क्राइम थाने का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते साइबर क्राइम को रोकने के लिए सरकार द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिले में साइबर क्राइम थाना खोलने की घोषणा की गई थी। इससे पहले रेंज स्तर पर साइबर थाने बनाए गए थे। इसी कड़ी में चरखी दादरी जिला मुख्यालय पर भी साइबर क्राइम थाना का विधिवत रुप से उद्घाटन किया गया है। इस मौके पर दादरी डीएसपी रामसिंह बिश्नोई, बाढड़ा डीएसपी देशराज, सीआईए प्रभारी दिलबाग सिंह, झोझूकलां थाना प्रभारी बलबीर सिंह व स्पेशल स्टाफ प्रभारी शमशेर सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

- एसपी ने किया भवन का निरीक्षण
उद्घाटन के बाद एसपी ने बिल्डिंग का बारीकी से निरीक्षण करते हुए पुलिस कर्मचारियों को रख-रखाव व स्वच्छता के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने कहा यहां आने वाले प्रत्येक पीड़ित से शालीन व्यवहार करें और शिकायत पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए।
- इन कर्मचारियों को किया है तैनात
साइबर क्राइम थाने में नौ पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर को यहां का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसके अलावा इंस्पेक्टर सुनीता शर्मा, सब इंस्पेक्टर जितेंद्र, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर अनिल कपूर, हेड कांस्टेबल शिव कुमार, कांस्टेबल प्रियंका, कांस्टेबल पूनम, कांस्टेबल किशन देव, कांस्टेबल नरेश आदि की यहां तैनाती की गई है।
- इन मामलों में दे सकेंगे शिकायत
साइबर थाने में 24 घंटे स्टाफ तैनात रहेगा। यहां साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी आदि से संबंधित मामले दर्ज कर उनकी जांच की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोगों की सुविधाओं के मद्देनजर पुलिस की सेवाओं को और बेहतर करने के प्रयास लगातार जारी है। पुलिस सदैव आमजन की सेवा के लिए तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें