चरखी दादरी। गांव समसपुर स्थित संतरा देवी कॉलेज में आयोजित 46वीं सीनियर हरियाणा राज्य कबड्डी चैंपियनशिप का सोमवार को समापन हुआ। लड़कियों के वर्ग में सोनीपत की टीम ने प्रथम व चरखी दादरी की टीम द्वितीय रही। समापन समारोह में लोकपाल सदस्य महेंद्र सिंह श्योराण ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता हरियाणा कबड्डी एसोसिएशन की प्रधान डॉ. सुमन मंजरी आईपीएस ने की।
इस दौरान पूर्व प्रधान हरियाणा कबड्डी एसोसिएशन विजय प्रकाश चीफ का मार्गदर्शन रहा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान लड़कियों के वर्ग में सोनीपत की टीम ने प्रथम, चरखी दादरी की टीम दूसरे और झज्जर व जींद की टीमों को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान रही। इस प्रकार लड़कों के वर्ग में जींद की टीम पहले स्थान पर रही। इसके अलावा भिवानी की टीम दूसरे और चरखी दादरी व सोनीपत की टीम को संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। जिला कबड्डी संघ के सचिव योगेश इमलोटा ने बताया कि विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। हरियाणा कबड्डी एसोसिएशन के उपप्रधान सुलतान सिंह चहल, सचिव कर्मबीर दलाल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र बोरा, अर्जुन अवॉर्डी कविता चहल, ओलंपियन पूजा बोरा, ध्यानचंद अवॉर्डी सज्जन पहलवान, ओलंपियन बॉक्सर जितेंद्र कुमार, एशियाई गोल्ड मेडलिस्ट विकास कोच, प्रवीन कोच, दयाचंद ढिल्लो, मेहरचंद सांगवान, समुंद्र गौड़, रामकिशन पांडवान, अधिवक्ता नसीब, सोमबीर जाखड़, विजेंद्र कोच, संजय कोच, लीला, चंदन ठेकेदार, धीरज कोच, सुभाष सांगवान आदि उपस्थित रहे।