फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपालवास में डिपो होल्डर को लाइसेंस रद्द व बौंद में सप्लाई की रद्द कर थाने में दी शिकायत

विज्ञापन
डिपो का औचक निरीक्षण के दौरान कार्रवाई करते अधिकारी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। खाद्य आपूर्ति विभाग ने लगातार मिल रही शिकायतों के बाद दो डिपो का औचक निरीक्षण किया। जहां एक डिपो होल्डर उपभोक्ताओं को कम सामान बांट रहा था, तो एक पर अन्य सामान के स्टॉक संबंधित अनियमितताएं मिलीं। जिस पर कार्रवाई करते हुए विभाग अधिकारियों ने गोपालवास के डिपो होल्डर का डिपो लाइसेंस रद्द कर दिया, तो बौंद के डिपो की सप्लाई सस्पेंड करने के साथ-साथ एफआईआर दर्ज करने के लिए थाने में शिकायत की है। विभागीय कार्रवाई से अन्य डिपो संचालकों में भी हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

जिले में काफी डिपो संचालक ऐसे हैं जो उपभोक्ताओं को पूरा सामान वितरित करने की बजाए अपने चहेतों को या गलत तरीके से सामान बेच रहे हैं। इसकी काफी शिकायतें विभाग के पास पहुंच रही थीं। इस पर कार्रवाई करने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने सोमवार को दो डिपो का औचक निरीक्षण किया। बाढड़ा तहसील के गांव गोपालवास के डिपोधारक राकेश पर गांव में सही तरीके से राशन वितरित नहीं करने, उपभोक्ताओं को रसीद नहीं देने, अभद्र व्यवहार करने के आरोप थे। इसके अलावा पीएमजीकेवाई का गेहूं करीब 525 किलो भी खुर्दबुर्द किया गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए पहले सप्लाई निलंबित की गई थी। अब विभाग की ओर से उसका लाइसेंस ही रद्द कर दिया गया है। इसके बाद बौंदकलां के डिपो होल्डर अशोक कुमार के स्टॉक में अनियमितताएं मिली। इस पर कार्रवाई करते विभाग ने सप्लाई रद्द करने के अलावा थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत की।
गेहूं, तेल, चीनी मिले कम, एफआईआर होगी दर्ज
बौंद के डिपो होल्डर अशोक कुमार पर स्टॉक में अनियमितता के आरोप है। विभाग की टीम की जांच में काफी अनियमितताएं मिलीं। ऑनलाइन स्टॉक अनुसार 45.23 क्विंटल गेहूं से 7.73 क्विंटल कम गया। सरसों तेल ऑनलाइन स्टॉक अनुसार 55.4 लीटर से 37.4 लीटर कम पाया गया। नमक ऑनलाइन स्टॉक अनुसार तीन से 11.4 किलो अधिक पाया गया। चीनी ऑनलाइन स्टॉक अनुसार 22.5 किलो से 7.1 किलो कम मिली। टीम ने गांव में उपभोक्ताओं से भी बातचीत की। काफी ने सहीं राशन नहीं देने के आरोप लगाए। इस पहले विभागीय टीम ने दो दिन तक निरीक्षण कर सारी व्यवस्थाएं जांची। इसके बाद कार्रवाई करते हुए सोमवार को सप्लाई रद्द करने के अलावा थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत की।
विज्ञापन

अनियमितताओं के कारण दो डिपो होल्डर पर कार्रवाई की गई है। गोपालवास के डिपो होल्डर राकेश कुमार की सप्लाई रद्द कर लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है। बौंदकलां के होल्डर अशोक के डिपो पर स्टॉक संबंधित काफी अनियमितताएं थीं। उसके खिलाफ एफआईआर के लिए पुलिस थाने में लिखा है।
विज्ञापन

- यक्ष तेवतिया, इंस्पेक्टर, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें