फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्यामसर तालाब : डी-वॉटरिंग के लिए एजेंसी एसटीपी तक डालेगी अलग से लाइन, डीसी ने दिए निर्देश

विज्ञापन
शहर का ऐतिहासिक श्यामसर तालाब। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के 400 साल पुराने ऐतिहासिक श्यामसर तालाब के डी-वॉटरिंग को लेकर नगर परिषद और जनस्वास्थ्य विभाग के बीच बना गतिरोध पर विराम लग गया है। उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने नप द्वारा हायर की गई एजेंसी को तालाब के पानी की निकासी के लिए एसटीपी तक अलग से पाइप लाइन डालने के निर्देश दिए है। अब नप अधिकारियों ने एजेंसी को इसका प्रारूप तैयार करने के निर्देश दिए हैं। नप सूत्रों के अनुसार पंद्रह से बीस दिन के अंदर डी-वॉटरिंग कार्य दोबारा से शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद नगर परिषद ने श्यामसर तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू करवाया था। पहले चरण में एजेंसी ने तालाब की डी-वॉटरिंग शुरू कर थी। सके लिए एजेंसी ने पाइप लाइन के जरिये चिड़िया मोड़ तक तालाब का पानी पहुंचाया था और वहां से इसकी निकासी रामनगर एसटीपी तक पहुंचने वाली सीवर लाइन में की थी। पंद्रह दिन पहले जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस पर एतराज जताया था, जिसके चलते नगर परिषद अधिकारियों को काम रुकवाना पड़ा था। यह विवाद डीसी प्रदीप गोदारा के पास पहुंच गया।
इस मसले पर डीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें उन्होंने मसले का हल निकालते हुए नप अधिकारियों को एसटीपी तक अलग से सीवर लाइन डलवाने के निर्देश दिए। नप अधिकारियों के अनुसार एजेंसी अब पाइप लाइन डालने का प्रारूप तैयार करेगी और चिड़िया मोड़ से लेकर एसटीपी तक जनस्वास्थ्य विभाग की मुख्य लाइन के समांनातर नई लाइन डालेगी जिसके जरिये तालाब का पानी एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

पहले चरण में सात करोड़ खर्च कर करवाए जाएंगे ये काम
तालाब के जीर्णोद्धार के पहले चरण पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके तहत तालाब की सफाई की जाएगी। मौजूदा दीवार से हटकर आरसीसी की नई दीवार का निर्माण करवाना, वॉकिंग ट्रैक बनवाना और तालाब के चारों तरफ सौंदर्यीकरण करवाना भी इसी का हिस्सा है। तालाब के चारों तरफ बने घाटों की दशा भी सुधारी जाएगी।
अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
श्यामसर तालाब का डी-वॉटरिंग गत 20 नवंबर को रुकवाया गया था। इसके बाद से ही यह कार्य शुरू नहीं हुआ है। अमर उजाला ने गत 25 नवंबर के संस्करण में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इस संबंध में श्यामसर तालाब का जीर्णोद्धार कार्य फिर रुका नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
वर्जन::
उपायुक्त के निर्देशानुसार एजेंसी एसटीपी तक नई पाइप लाइन बिछाएगी और इसके जरिये ही तालाब का पानी एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा। इसका प्रारूप तैयार किया जा रहा है और जल्द से जल्द डी-वॉटरिंग कार्य करवाने की हमारी योजना है।
विज्ञापन

सौहार्द शर्मा, जेई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें