फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पुरानी अनाज मंडी में शनिदेव जन्मोत्सव 27 को

Wed, 14 May 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शनिदेव जन्मोत्सव के लिए सीटीएम को निमंत्रणपत्र देते  आयोजक।
विज्ञापन
चरखी दादरी। शिव शंभू सेवा दल एवं श्रीबालाजी सेवा संस्थान की ओर से पुरानी अनाज मंडी में 27 मई को श्रीशनि महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। अनाज मंडी प्रधान मोहन मकड़ानिया कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान भजन संध्या में गायिका राजबाला बहादुरगढ़, कृष्ण कुमार मित्तल, चर्चिल गुप्ता, बजरंग शर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में मेहंदीपुर धाम राजस्थान से दो पहाड़ी महंत स्वामी योगीराज महाराज व कामाख्या धाम असम से श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर मां कामाक्षी देवी, पुजारी त्रिभुवन दुबे असम कामाख्या से शिरकत करेंगे। सीटीएम जितेंद्र कुमार ने कार्यक्रम का निमंत्रण दिया।
इस अवसर पर रोहतास शर्मा, जगन्नाथ धनेटिया, शिव शंभू शर्मा, प्रियंका ने निमंत्रण-पत्र सौंपा। रोहताश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में दादरी के विधायक सुनील सांगवान, बाढड़ा के विधायक उमेद सिंह पातुवास, समाजसेवी दिलबाग सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, पूर्व सरपंच उदय सिंह सांगवान, नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी व रविंद्र गुप्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन



जादुई उपचार वालों पर कार्रवाई सही कदम : डॉ. भूपेंद्र

बाढड़ा। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेंद्र शर्मा ने प्रदेश में अब जादुई उपचार का दावा करने वाले औषधियों के विज्ञापनों पर जिला आयुर्वेद अधिकारियों को कानूनी कार्रवाई करने के अधिकार प्रदान करने पर सरकार का आभार जताया है। डॉ. भूपेंद्र शर्मा चांदवास ने आयुष विभाग व हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया है। भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि आजकल तंत्र-मंत्र, ताबीज व अन्य तरीकों से गंभीर रोगों को ठीक करने का दावा करने वालों के झांसे में आकर लोग शारीरिक व आर्थिक रूप से नुकसान करवा रहे हैं। इस अधिनियम से इस पर रोक लगेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें