फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: लघु फिल्मों की वार्षिक प्रतियोगिता के लिए 31 तक भेजें प्रविष्टियां

Tue, 19 Aug 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की ओर से मानवाधिकारों को लेकर लघु फिल्मों के लिए 11वीं वार्षिक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। प्रतियोगिता का उद्देश्य मानवाधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने के लिए भारतीय नागरिकों के रचनात्मक प्रयासों को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन


उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आयोग की ईमेल आईडी nhrcshortfilmgmail.com पर 31 अगस्त तक प्रविष्टि भेजी का सकती है। प्रविष्टि भेजने के लिए गूगल ड्राइव का उपयोग कर आयोग की ई-मेल आईडी पर नियम व शर्तें देखी जा सकती हैं। प्रतियोगिता की प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता प्रविष्टियों को क्रमश: दो लाख रुपये, डेढ़ लाख रुपये व एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। यह प्रतियोगिता नागरिकों को मानवाधिकारों से संबंधित मुद्दों पर अपनी रचनात्मकता दिखाने और समाज में जागरूकता बढ़ाने का एक शानदार अवसर प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें