फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सुधरेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, आठ मेडिकल ऑफिसर ने किया ज्वाइन

Tue, 19 Aug 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। आठ और मेडिकल ऑफिसर (एमओ) ने जिला स्वास्थ्य विभाग में ज्वाइन कर लिया है। इन सभी की तैनाती नागरिक अस्पताल में की गई है और अब यहां एमओ की कमी दूर हो गई है। वहीं, सभी नए एमओ ने मरीजों को अपनी सेवाएं देनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

जिले में मेडिकल ऑफिसर व विशेषज्ञों की कमी लंबे समय से बनी है और इसका सीधे तौर पर असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। स्थानीय अधिकारी तैनाती के लिए कई बार मुख्यालय मांग भेज चुके हैं और अब जाकर उच्चाधिकारियों की ओर से इस पर संज्ञान लिया गया है। हाल ही में जिले को 8 नए मेडिकल ऑफिसर दिए गए हैं और इन सबने पदभार संभाल लिया है।

दादरी नागरिक अस्पताल को विभाग 100 से 200 बेड मे अपग्रेड कर चुका है और इसके अनुसार नागरिक अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के 56 पद सृजित हैं। नए 8 मेडिकल ऑफिसर की तैनाती के बाद यहां 53 एमओ हो गए हैं और फिलहाल 3 पद यहां खाली पड़े हैं।
विज्ञापन



जिले में स्वीकृत हैं एमओ के 107 पद

दादरी जिले में नागरिक अस्पताल के अलावा एक मातृ-शिशु अस्पताल, तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इन सभी 17 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मेडिकल ऑफिसर के 107 पद सृजित हैं और इनमें से फिलहाल 92 भरे हैं जबकि 15 पद खाली हैं।


इन विशेषज्ञों की तैनाती का अभी इंतजार

नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञों के करीब 10 पद खाली पड़े हैं। इनमें फिजिशियन, अल्ट्रासोनोलॉजिस्ट, एमडी मेडिसिन, बाल रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ आदि प्रमुख हैं। ये पद खाली होने से मरीजों व तीमारदारों को दूसरे जिलों की भागदौड़ करनी पड़ रही है।
विज्ञापन




-
जिले को मिले 8 नए मेडिकल ऑफिर मिले थे और इन्होंने ज्वाइन कर लिया है। सभी की तैनाती नागरिक अस्पताल में की गई है और अब यहां एमओ की संख्या 53 हो गई है।
डॉ. राहुल अरोड़ा, प्रवक्ता, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें