फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बिन बताए बैंक खाता खुलवाने और धोखाधड़ी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 May 2024 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी/बाढड़ा। गांव जेवली निवासी एक व्यक्ति को बिन बताए बैंक खाता खुलवाने और फिर उसमें धोखाधड़ी की रकम डलवाने के दूसरे आरोपी को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दादरी के जगरामबास निवासी अश्वनी के रूप में हुई है और उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर लिया है। उसके एक साथी को पुलिस पहले दबोच चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि इस संबंध में जेवली निवासी अभिषेक ने पुलिस को शिकायत सौंपी थी। शिकायतकर्ता अभिषेक ने बताया था कि गत सितंबर माह में वो भांडवा निवासी आसिन के पास पर्सनल लोन करवाने के लिए आया था और उसने लोन की हामी भर दी थी। दो-तीन दिन बाद आसिन ने उसे फोन कर लाड निवासी विक्रम के घर पर आधार कार्ड, पैन कार्ड व बैंक की चेक बुक लेकर आने के लिए कहा। जब वह उक्त जगह पर पहुंचा तो आसिन ने कुछ कागजात पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए।
शिकायतकर्ता का आरोप था कि इसके बाद भी आसिन ने अन्य साथियों के साथ मिलकर उससे कई बार दस्तावेज लेने के साथ हस्ताक्षर करवाए और बिन बताए उसका बैंक खाता खुलवा दिया। उस खाता में उन्होंने धोखाधड़ी की रकम मंगवाई और जब वो बैंक में अपना खाता खुलवाने पहुंचा तो उसे धोखाधड़ी का पता चला।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस इस मामले में 20 मई को चरखी दादरी निवासी नवीन को गिरफ्तार कर चुकी है। अब वीरवार को पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अश्वनी को काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अन्य साथियों के साथ ऑफिस में देखरेख का काम करता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें