फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: देवरानी ने जेठानी पर लगाया छत से पत्थर फेंक कर मारने का आरोप

Fri, 24 May 2024 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के गांधीनगर क्षेत्र निवासी देवरानी व जेठानी की तकरार इतनी बढ़ गई कि नौबत पत्थरबाजी तक पहुंच गई। अपनी जेठानी पर पत्थर से हमला करने का आरोप लगाते हुए देवरानी ने पुलिस को शिकायत दी है। शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांधी नगर निवासी सपना ने बताया कि 19 मई को रात एक बजे उनका कुत्ता भौंकने लगा। जब वो देखने के लिए घर से बाहर आई तो किसी ने उसकी तरफ दो पत्थर फेंके। वह तो उनसे बच गई, लेकिन पत्थर लगने से उनकी गाड़ी को नुकसान हो गया। जब उसने ऊपर देखा तो उसकी जेठानी खड़ी हुई थी। बाद में वह उससे गाली-गलौज करने लगी।
सपना ने बताया कि जब उसने पत्थर फेंकने के लिए मना किया तो जेठानी ने एक और पत्थर गाड़ी पर फेंक दिया। बाद में वह उसे मारने की धमकी देने लगी। इसके बाद उसने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया और उस दौरान लोक-लिहाज के चलते उसने शिकायत नहीं दी। सपना ने बताया कि इसके बाद भी जेठानी का रवैया नहीं सुधरा और 23 मई को उसे फिर से धमकी मिली। इससे खफा होकर अब उसने शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें