चरखी दादरी। एल्यूमिनियम तार चोरी मामले में सीआईए ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के हमीरवास थाना के गांव दरियाली बडी निवासी सोनू उर्फ मोतिया के रूप में हुई है। उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि काकड़ौली सरदारा निवासी प्रवीन कुमार ने बाढड़ा थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि बिजली विभाग में ठेकेदार के साथ वह काम करता है। छह माह पहले मैहड़ा ट्यूबवेल कनेक्शन व जगमग योजना के तहत लाइन डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान मैहड़ा स्टोर से एल्यूमीनियम तार के बंडल चोरी हो गए। 17 दिसंबर 2023 को एक बोलेरो पिकअप तार लेकर उनके गांव में कबाड़ी के यहां पहुंची। उसकी सूचना पर पुलिस ने काकड़ोली सरदार गांव में दबिश देकर कबाड़ी मनजीत को काबू कर लिया था। अब इस मामले में सोनू उर्फ मोतिया के रूप में दूसरी गिरफ्तारी हुई है।