फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जलनिकासी के लिए एसडीओ और जेई की लगाई ड्यूटी, मोबाइल नंबर भी किए जारी

Sat, 29 Jun 2024 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। मानसून की बारिश में जलभराव से निपटने के लिए सिंचाई विभाग ने एसडीओ व जेई की गांव स्तर पर ड्यूटी लगा दी हैं। इतना ही नहीं आमजन की सुविधा के लिए इन अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। सरपंचों को भी विभागीय व्यवस्थाओं की जानकारी दे दी गई है। पानी के उठान के लिए विभाग ने 5, 10 व 20 हाॅर्स पावर क्षमता की मोटर भी अलग-अलग जगहों पर लगा दी हैं।
विज्ञापन


प्रशासन व सिंचाई विभाग बारिश के पानी की निकासी के लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर चुका है। विभाग ने जलभराव संभावित गांवों में एसडीओ व जेई की विशेष तौर पर ड्यूटी लगाई है ताकि समय रहते पानी की निकासी का प्रबंध किया जा सके।


जिले के दादरी-दिल्ली रोड पर पड़ने वाले गांव भागवी, इमलोटा, सरूपगढ़, सांतौर, कंहेटी, मोरवाला, खातीवास, समसपुर, लोहरवाड़ा, अचीना, झींझर व बिगावा गांव के लिए एसडीओ व जेई की एक टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार दादरी-रोहतक प्रमुख सड़क पर पड़ने वाले गांव बौंदकलां, सांवड़, मिसरी, जयश्री, बौंदखुर्द, रणकौली, नीमड़ी,मालकोश गांव की जिम्मेदारी विभाग की दूसरी टीम को दी गई है।
विज्ञापन



हर साल करीब 15 गांवों में होता है जलभराव
जिले के करीब 15 से अधिक गांवों में हर साल मानसून की बारिश से जलभराव होता है, जिससे करीब पांच हजार एकड़ क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुंचता है। इस बार विभाग ने पहले से ही आवश्यक प्रबंध किए हैं। इन जलभराव प्रभावित गांवों में मिनी ड्रेनों का भी निर्माण किया गया है ताकि पानी की समय रहते निकासी हो सके।




इन एसडीओ व जेई की लगाई ड्यूटी

1. चरखी दादरी- रोहतक रोड पर गांव

एसडीओ संदीप - 9644842819
जेई हरदत्त - 7082419008



2. चरखी दादरी- झज्जर रोड पर गांव

एसडीओ प्रदीप कुमार - 9467724107
जेई रजनीश - 9050813636
जेई पवन - 9034381326



3. चरखी दादरी- लोहारू रोड और भिवानी रोड पर गांव
एसडीओ आशीष - 9996722141
जेई इंद्रपाल - 9728944215


प्रशासन पहले ही जारी कर चुका आदेश
उपायुक्त मनदीप कौर इस मुद्दे को लेकर गंभीर हैं और वे शहरी क्षेत्र के लिए जनस्वास्थ्य विभाग को पहले ही पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए दे चुकी हैं। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सिंचाई विभाग के अलावा पंचायत विभाग को भी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।


बिजली निगम भी जारी कर रहा कनेक्शन
बारिश के दौरान अगर जलभराव होता है तो पानी निकासी के लिए सिंचाई और जनस्वास्थ्य विभाग को पंप सेट और मोटरें चलानी पड़ेंगी। इसके लिए बिजली कनेक्शन की जरुरत पड़ेगी। इसके लिए विभाग बिजली निगम में आवेदन कर चुका है। वहीं, बिजली निगम ने इन पर संज्ञान लेकर ज्यादातर साइट के लिए कनेक्शन जारी कर दिए हैं।



मानसून की बारिश से जलभराव से निपटने के लिए विभाग ने एसडीओ व जेई की गांव स्तर पर ड्यूटी लगा दी हैं। लोगों की सुविधा के लिए मोबाइल नंबर भी जारी कर दिए हैं। सरपंचों कोे सूचित कर दिया गया है। पांच, 10 व 20 हार्स पावर क्षमता की मोटर लगा दी गई हैं। - वेदपाल सांगवान, एक्सईएन, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें