जिला उपायुक्त के मार्गदर्शन में सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित किया गया समाधान शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नागरिकों की शिकायतों के निदान के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक कार्यदिवस पर समाधान शिविर लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को आयोजित शिविर में एसडीएम नवीन कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों और उपायुक्त मुनीश शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किए जा रहे इन शिविरों में आनी वाली शिकायतों का मौके पर ही समाधान हो रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की पहल के तहत नागरिकों की शिकायतों के समाधान के लिए हर कार्य दिवस पर जिला व उपमंडल मुख्यालय पर सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। समाधान शिविरों में एक छत के नीचे सभी विभागों से संबंधित शिकायतों का निदान किया जा रहा है।
फोटो 01
लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में समस्या सुनते एसडीएम नवीन कुमार। स्रोत : जनसंपर्क विभाग