फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बलाली में सर्वखाप सर्वजातीय महापंचायत आज

Wed, 07 Jun 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
आयोजनस्थल का जायजा लेने पहुंचे सांगवान खाप पदाधिकारी और क्षेत्र केगण्यमान्य लोग। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। पहलवानों के आंदोलन को लेकर विनेश फौगाट के पैतृक गांव बलाली में आज महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसमें दादरी जिले की तमाम खापें और जनसंगठन सहभागिता निभाएंगे। महापंचायत का निमंत्रण पहलवान विनेश फौगाट, संगीता फौगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के परिजनों को दिया गया है। महापंचायत में खापें और जनसंगठन आगामी रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को खेड़ी बूरा के सांगू धाम पर सांगवान खाप-40 की पंचायत आयोजित की गई थी। इसमें 7 जून को सर्वखाप सर्वजातीय महापंचायत करने का फैसला लिया गया था। महापंचायत के लिए बलाली गांव तय किया गया। मंगलवार को सांगवान खाप प्रधान सोमबीर सांगवान, सचिव नरसिंह डीपीई, पहलवान महाबीर फौगाट, बिरही कलां-22 कन्नी प्रधान दिलबाग सांगवान, झोझूकलां-13 कन्नी प्रधान सूरजभान और विभिन्न गांवों के सरपंच आयोजन स्थल पर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया।
सांगवान खाप-40 के सचिव नरसिंह डीपीई ने बताया कि बुधवार को सुबह 10 बजे महापंचायत शुरू की जाएगी। इसमें पहलवानों के परिजन भी भाग लेंगे और उनसे विचार-विमर्श कर आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि महापंचायत के लिए सांगवान खाप ने विनेश फौगाट के गांव बलाली का चयन किया है। उन्होंने बताया कि महापंचायत के लिए करीब तीन एकड़ जमीन में टेंट लगाया जा रहा है। नरसिंह ने कहा कि पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए दादरी की खापें आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। महापंचायत में जिले के हर गांव से लोग भाग लेंगे।
विज्ञापन


- ये खापें लेंगी भाग
बुधवार को होने वाली महापंचायत में सांगवान खाप-40, श्योराण खाप-25, फौगाट खाप-19, हवेली-12, सतगामा, चिड़िया-5 आदि खापों समेत विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी भाग लेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें