फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोपी संस्कृत शिक्षक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

Thu, 25 Jan 2024 05:45 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना प्रभारी को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। 25 जनवरी को एसपी के निर्देशों की पालना करते हुए महिला थाना प्रभारी निरीक्षक हवा कौर ने आरोपी संस्कृत अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के बाढड़ा खंड के एक गांव स्थित राजकीय स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी संस्कृत शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले स्कूल मुख्याध्यापक की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेजपे की पुष्टि की है।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 16 जनवरी को स्कूल मुख्याध्यापक की ओर से मामले की लिखित शिकायत एसपी कार्यालय में दी गई थी। इसमें बताया गया था कि नवंबर 2023 में बाढडा खंड के राजकीय उच्च विद्यालय में संस्कृत अध्यापक ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। इस पर संज्ञान लेकर दादरी महिला थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।

वहीं, पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना प्रभारी को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। 25 जनवरी को एसपी के निर्देशों की पालना करते हुए महिला थाना प्रभारी निरीक्षक हवा कौर ने आरोपी संस्कृत अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया और इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें