फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: संकल्प पुस्तकालय ने 30 मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

Mon, 09 Mar 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंद कलां। गांव सांवड़ स्थित संकल्प पुस्तकालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सेवा संकल्प संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 30 छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरव गर्ग ने की। अतिथि के तौर पर पहलवान रचना परमार, एसबीएम शहरी कोऑर्डिनेटर ज्योति व मीना ने पहुंचकर छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मेरा युवा भारत संगठन का भी सहयोग रहा। सेवा संकल्प संगठन की ओर से ऑनलाइन माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के आवेदन प्राप्त किए थे। 32 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से कार्यक्रम में पहुंची 30 छात्राओं एवं महिलाओं को संगठन की तरफ से सम्मानित किया गया। सेवा संकल्प संगठन की तरफ से छात्राओं को उत्कृष्टता का प्रमाण पत्र, पाठन सामग्री, डायरी-पेन व सम्मान मेडल से सम्मानित किया।
शिक्षा, खेल एवं सामाजिक कार्य करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं कोमल सोनी, अनुराधा गर्ग, दीपिका, भावना, प्रियंका, नितिका, खुशबू, पूजा, पिंकी, नेहा ने अपने कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं भी आगे बढ़कर कार्य कर रही हैं और किसी भी क्षेत्र में पुरुषों के साथ मिलकर यहां तक की पुरुषों से भी आगे बढ़कर कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंची स्वच्छ भारत मिशन शहरी की कॉर्डिनेटर ज्योति ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं स्वच्छता के क्षेत्र में काफी जागरूकता फैला सकती हहैं। उन्होंने छात्राओं से अपील की है कि अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें एवं प्रशासन के सहयोग से विभिन्न योजनाओं का भी लाभ उठाएं।
मास्टर दिनेश ने छात्राओं को अपील की है कि आज के समय में लड़कियों के पास हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के अवसर है, पढ़ाई के क्षेत्र में तैयारी कर रही लड़कियां लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लें जिससे उनके प्रयासों में सुधार आता रहे। छात्रा तमन्ना, जन्नत, सोनिया, तनशिका व कोमल को डायरी भेंट करके सम्मानित किया गया। जतिन चौह्वान, सतपाल प्रजापत , दीपक मास्टर, रवि मास्टर, सुमित पटवारी सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें