फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली अंशिका पहुंचीं पैतृक गांव चंदेनी, ग्रामीणों ने दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के गांव चंदेनी की बेटी अंशिका सांगवान ने यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में 330वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन किया है। वर्तमान में नजफगढ़ निवासी अंशिका सांगवान रविवार को अपने परिजनों के साथ पैतृक गांव चंदेनी पहुंची। यहां ग्रामीणों ने इस उपलब्धि पर अंशिका व उनके परिजनों को बधाई दी।
विज्ञापन

अंशिका सांगवान ने कहा कि किसी भी मुकाम को हासिल करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि उनकी इस उपलब्धि में परिवार व ग्रामीणों का बहुत सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और युवाओं को अपना एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए।
अंशिका सांगवान के पिता प्रदीप सांगवान ने बताया कि बेटी अंशिका सांगवान ने सिविल सेवा परीक्षा पास करके क्षेत्र व प्रदेश के नाम को ऊंचा किया है जो बहुत ही गर्व की बात है। पंच राजेश सांगवान ने बताया कि चंदेनी गांव के बच्चों ने पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी सराहनीय प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया है।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वो अंशिका सांगवान से प्रेरणा लेते हुए पढ़ाई में सराहनीय प्रदर्शन करें और नशे से दूर रहें। उन्होंने बताया कि जल्द ही गांव चंदेनी में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें अंशिका सांगवान सहित होनहार युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें