फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सफाई कर्मचारियों ने शहर में किया विरोध प्रदर्शन

Sun, 02 Apr 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। लंबित मांगें पूरी न होने पर सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को शहर की सड़कों पर उतरकर रोष प्रदर्शन किया। हाथों में काले झंडे लेकर उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांगें पूरी होने के बाद ही हड़ताल खत्म करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि चार अप्रैल तक कर्मचारी नगर परिषद परिसर में क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठकर अपना विरोध जारी रखेंगे। सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने धरना जारी रखा और शनिवार को रोष प्रदर्शन भी किया।
विरोध प्रदर्शन की शुरुआत नगर परिषद कार्यालय से हुई और कर्मचारी वाया बस स्टैंड रोड, परशुराम चौक, कोर्ट रोड, पुराना बस स्टैंड होते हुए लाला लाजपतराय चौक पर पहुंचे और प्रदर्शन का समापन किया गया। नगर परिषद प्रधान सूरज कुमार ने बताया कि सरकार 29 अक्तूबर 2022 को कर्मचारियों के साथ हुए समझौते में शामिल मांगें नहीं मान रही। समय हुए समझौते के अनुसार सरकार ने सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, एलटीसी व तेल साबुन देने, ठेका प्रथा समाप्त कर विभाग में पे-रोल पर करने, बैंक से वेतन, ईएसआई व ईपीएफ सुविधा देने के आदेशों का पालन न करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई समेत अन्य मांगें शामिल थीं, जिन्हें सरकार पूरा नहीं कर रही।
विज्ञापन

- ये हुए शामिल
प्रदर्शन के दौरान उपप्रधान सुनील कुमार, शिव कुमार, सरजीत, राजेश कुमार, कर्मबीर, बंसत, मंगल, जयवीर, उर्मिला, अमरजीत व शकुंतला देवी समेत अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें