फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी में समाधान शिविर: लोगों की समस्याओं को जानने के लिए दो घंटे बैठे रहे अधिकारी, आया सिर्फ एक फरियादी

Tue, 22 Oct 2024 03:55 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी

सार

चरखी दादरी के नगर परिषद व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को समाधान शिविर लगाया गया। नगर परिषद कार्यालय में लगाए शिविर में एक ही फरियादी पहुंचा। 
विज्ञापन
समाधान शिविर में पहुंचा फरियादी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशों के तहत लोगों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के लिए नगर परिषद कार्यालयों में समाधान शिविर लगाए जाने लगे हैं। चरखी दादरी के नगर परिषद व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को समाधान शिविर लगाया गया। इनमें से नगर परिषद कार्यालय में एक फरियादी मौके पर पहुंचा जबकि अन्य में अधिकारी इंतजार करके चले गए। 
विज्ञापन


बता दें कि नगर परिषद व जिले के सभी खंडों में सुबह 9 से 11 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए गए। इनमें शहर के नगर परिषद में कार्यकारी अभियंता कार्यालय में दो घंटे शिविर चला। इसमें केवल एक ही फरियादी समाधान करवाने पहुंचा। फरियादी विजय ने बताया कि उसके होटल के पास कचरा जमा रहता है। सफाई कर्मचारी गली से कचरे का उठान नहीं कर रहे हैं। इससे होटल में काफी बदबू रहती है। इसके बाद कार्यकारी अभियंता ने समस्या का समाधान कराया और सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से सफाई के आदेश दिए। बाद में कोई भी व्यक्ति फरियाद लेकर नहीं पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर चेयरमैन कार्यालय में नियमित रूप से प्रॉपर्टी आईडी में खामियां ठीक करवाने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। मंगलवार को भी पांच व्यक्ति शिविर में पहुंचे और उन्होंने समाधान की गुहार लगाई। जिले के चार खंड विकास अधिकारी कार्यालय में शिविर लगाए गए। इन शिविरों में एससीपीओ नरेंद्र कुमार, सचिव विकास राणा, अनिल कुमार, हवासिंह, कृष्ण, लोकेश, सुशांत, अमित, पटवारी रविंद्र, विकास व संजीव आदि ने समाधान के लिए अपना कर्तव्य निभाया। सभी अधिकारी दो घंटे इंतजार करते रहे जबकि एक भी फरियादी शिकायत लेकर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें