फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खाद के लिए धक्का-मुक्की, थाने में बांटे टोकन

Tue, 22 Oct 2024 05:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
झाेझूकलां में खाद लेने के लिए लाइन में लगे किसान
विज्ञापन
झोझूकलां। कस्बा स्थित खाद बिक्री केंद्र में सोमवार को किसानों ने खाद के लिए धक्का-मुक्की की। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और किसानों को पुलिस थाने में ले जाकर खाद के लिए टोकन वितरित करवाए।
विज्ञापन


हालांकि फिर भी सभी किसानों को खाद नहीं मिल पाई और उन्हें मायूस लौटना पड़ा। इसके चलते किसानों ने रोष भी जताया। बता दें कि खाद वितरण शुरू होने पर पहले दिन से ही किसानों में खाद लेने की होड़ लगी हुई है। पहले प्रत्येक व्यक्ति को पांच बैग दिए जाते थे और फिर खाद की कमी होने पर दो बैग कर दिए गए। अब किसानों में खाद के लिए मारामारी चल रही है। सोमवार को कस्बा स्थित खाद केंद्र पर 400 बैग खाद पहुंची। रविवार को ही खाद आने की सूचना मिलने पर सोमवार को किसान सुबह चार बजे सोसाइटी कार्यालय के सामने लाइन में खड़े हो गए। इसके बाद सुबह जब केंद्र खुला तो किसानों में खाद के टोकन लेने के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। परिस्थितियों को देख खाद वितरण केंद्र के स्टाफ को मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। वहां पहुंचकर पुलिस ने मोर्चा संभाला और किसानों को शांत कराने की कोशिश की। स्थिति में सुधार न होने पर पुलिस थाने में टोकन वितरण का निर्णय लिया गया। इसके बाद किसान वहां पहुंचे और कतार में लगकर टोकन लिए व बाद में खाद वितरण केंद्र पर पहुंचकर बैग प्राप्त किए।
किसान बोले- फसल की बिजाई में हो रही देरी

किसान महासिंह, जयप्रकाश, शमशेर, रामबीर, हवासिंह, मुरारीलाल, विनोद, ओमवीर, सत्यप्रकाश, दिलबाग, सतेंद्र ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं पहुंचने से वे परेशान हैं। अब बिजाई में देरी होने का डर सता रहा है और यही कारण है कि सुबह 4 बजे ही किसान खाद के लिए लाइन में लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें