फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवर्स रनिंग में साहिल प्रथम और 100 मीटर रेस में दीपक प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। केदारनाथ अग्रवाल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्थान की निदेशिका डॉ. सुप्रिया ढिल्लो ने बताया कि बैडमिंटन में लड़कों के वर्ग में विनय और नेत्रपाल की जोड़ी विजयी रही। लड़कियों के वर्ग में वंशिता और प्रिया गुप्ता की जोड़ी ने बाजी मारी। 100 मीटर रेस में दीपक शर्मा प्रथम व साहिल दूसरे स्थान पर रहा। इसी प्रकार लड़कियों के वर्ग में अंशिका पहले और गुनगुन दूसरे स्थान पर रही। 400 मीटर रेस में नेत्रपाल प्रथम तथा निरूपम द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

रस्साकसी में लड़कों के वर्ग में प्रद्युमन, हर्षित, गौतम, अभिषेक, दीपांशु, अमन पंवार, चिराग, हरेंद्र की टीम विजयी रही। रिवर्स रनिंग स्पर्धा में साहिल प्रथम तथा विनय द्वितीय स्थान पर रहा। लंबी कूद में साहिल ने विजय हासिल की वहीं लड़कियों के वर्ग में अंशिता ने जीत हासिल की। तीन पैर दौड़ में विनय, निरूपम प्रथम रहे। इसी खेल में लड़कियों के वर्ग में तमन्ना, रितिका पहले स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें