फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषभ और अतुल का फ्रांस में होने वाले वर्ल्ड स्कूल गेम्स के लिए हुआ चयन

विज्ञापन
ऋषभ और अतुल साहू। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
बौंदकलां। गांव रानीला के दो खिलाड़ियों को वर्ल्ड स्कूल गेम्स स्पर्धा के लिए चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी फ्रांस में होने वाली प्रतियोगिता की एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा में अपना जौहर दिखाएंगे। दोनों खिलाड़ियों के चयन पर ग्रामीणों ने उनको सम्मानित किया।
विज्ञापन

गांव रानीला निवासी ऋषभ साहू व अतुल साहू का पिछले दिनों ओडिसा के भुवनेश्वर में नेशनल खेलों के बाद वर्ल्ड स्कूल गेम्स प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता मई में होगी और दोनों खिलाड़ी तैयारियों में जुट गए हैं। पूर्व सरपंच ऋषि साहू व पहलवान नफे सिंह ने बताया कि गांव के दोनों बेटे अब विदेशी धरती पर मेडल जीतकर गांव व देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने बताया कि पहली बार गांव के दो खिलाड़ी वर्ल्ड स्कूल गेम्स अंडर 18 में अपना जौहर दिखाएंगे। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें