फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी चुनाव में बूथ योद्धा और बूथ सखी की होगी अहम जिम्मेदारी : विधायक नैना चौटाला

Sat, 06 Jan 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जननायक जनता पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर एक बूथ सखी और एक बूथ योद्धा की नियुक्ति की जा रही है। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में इन बूथ सखियों और बूथ योद्धाओं की अहम जिम्मेवारी होगी।
विज्ञापन

यह बात बाढड़ा की विधायक नैना सिंह चौटाला ने शनिवार को गांव धनाना में बूथ सखी और बूथ योद्धा कार्यक्रम की हल्का बवानीखेडा की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कही। विधायक नैना चौटाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी का संगठन अन्य राजनीतिक दलों से बहुत अधिक मजबूत है। कार्यकर्ताओं के मेहनत की बदौलत ही गत विधानसभा चुनाव में जेजेपी ने 10 विधानसभा सीटों को जीत हासिल कर सत्ता में सहभागी बनी। प्रदेश सरकार में हिस्सेदार बनकर जननायक जनता पार्टी ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में जनहित के लिए अनेक बड़ी योजनाओं को लागू करवाया। अब आगामी चुनाव में पार्टी की नीतियों और पार्टी द्वारा जनहित में करवाए गए कार्यों को आम मतदाता तक पहुंचाने के कार्य में बूथ योद्धा और बूथ सखी सबसे अहम कड़ी साबित होगा।
विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी ने प्रदेश की महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत भागीदारी दिलाई। प्रदेश में राशन डिपो में 33 फीसदी का आरक्षण भी महिलाओं को जननायक जनता पार्टी की बदौलत ही मिल पाया हैं। नैना चौटाला ने कहा की प्रदेश का महिला वर्ग आगामी चुनाव में जननायक जनता पार्टी को अपना समर्थन देने का मन बना चुका है। अब बूथ सखियों की जिम्मेवारी हैं कि वो गांव-गांव जाकर ओर अधिक महिलाओं को पार्टी संगठन के साथ जोड़ने का काम करे। इस अवसर पर चेयरमैन खादी ग्रामोद्योग राजेंद्र लिताणी, महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, महिला जिला अध्यक्ष अल्का आर्य, शकुंतला परमार, सिलोचना पोटलिया, राजेश देवी धनाना, निर्मला देवी, रीना, दिनेश, मुकेश धनाना, भानी देवी, सुनीता सिहाग, शीला धनाना, गीता औरंगनगर, हल्का प्रधान राजबीर तालु, ईश्वर मान, जगदीश धनाना, सेठी धनाना, जसबीर मुंढाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें