फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : एक सप्ताह से हर 11वां सैंपल आ रहा पॉजिटिव, 116 प्रतिशत है रिकवरी रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप अब कम होने लगा है। पिछले एक सप्ताह के आंकड़ों पर अगर गौर करें तो तीसरी लहर में पहली बार संक्रमण दर से रिकवरी रेट अधिक है। चार से नौ फरवरी तक जिले का रिकवरी रेट 116 प्रतिशत है, जबकि हर 11वें सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो सप्ताह पहले की अगर बात करें तो जिले में हर आठवें सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही थी। संक्रमण दर कम होना और रिकवरी रेट बढ़ना प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और जिला वासियों के लिए राहत की बात है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना संक्रमण दर में पिछले एक सप्ताह में गिरावट आई है। गत चार फरवरी तक की स्थिति अगर देखें तो जिले से कोरोना जांच के लिए कुल 334293 सैंपल लिए गए थे। इस समय अवधि तक जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6898 थी। चार फरवरी तक जिले में 6410 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी थी, जबकि 141 की मौत हुई थी। अब अगर नौ फरवरी के आंकड़ों पर नजर डालें तो कोरोना जांच के लिए 336714 सैंपल लिए गए हैं। इस समय अवधि तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 7060 थी और 6715 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी। इस समयावधि तक जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 142 पहुंच गई। इस लिहाज से पिछले सात दिनों में जिले के अंदर 262 लोग कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 305 ने कोरोना को हराया और एक की मौत हुई। एक सप्ताह में विभाग ने 2421 सैंपल लिए हैं।
- पिछले एक सप्ताह में ये रही कोरोना की स्थिति -
तारीख - पॉजिटिव केस- ठीक हुए -
चार फरवरी- 49- 122
पांच फरवरी- 56-80
छह फरवरी-21- 11
सात फरवरी- 15-84
आठ फरवरी-45-70
नौ फरवरी-25-68
- तीसरी लहर में जिले के अंदर मिल चुके 1980 मरीज -
कोरोना की तीसरी लहर की अगर बात करें तो जिले में पहला केस 28 दिसंबर को सामने आया था। उसके बाद जिले में 1980 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। राहत की बात यह है कि 1775 ने कोरोना को मात दी है। तीसरी लहर के अंदर जिले में तीन लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

वर्जन ::
कोरोना केस में पिछले एक सप्ताह से कमी आई है। हालांकि सैंपलिंग लगातार जारी है और पिछले एक सप्ताह से हम 600 से अधिक सैंपल प्रतिदिन ले रहे हैं। लोगों से अपील है कि सावधानी बरतें और कोविड को हल्के में न लें।
विज्ञापन

- डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें