फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढड़ा के नपा बनने के बाद पंचायत समिति व जिला परिषद के वार्ड के पुनर्गठन की सिफारिश

विज्ञापन
बाढ़डा का मुख्य क्रांतिकारी चौक। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। बाढड़ा नगरपालिका का गठन के बाद जिला परिषद, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायतों की संख्या पर इसका प्रभाव हुआ है। अब बाढड़ा खंड में ग्राम पंचायतों की संख्या 50 से 48 की गई है। पंचायत विभाग ने इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजकर पंचायत समिति और जिला परिषद के वार्ड का पुनर्गठन करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोशनलाल श्योराण ने बताया कि बाढड़ा के नगर पालिक बन जाने से जिला परिषद के वार्ड आठ की जनसंख्या 38037 से घटकर 29890 रह गई है। बाढड़ा एवं हंसावास खुर्द दो ग्राम पंचायतों को मिलाकर अब बाढड़ा नगरपालिका का दर्जा दे दिया गया है। यहां के मतदाता अब शहरी माने जाएंगे और इसका प्रभाव पंचायती राज संस्थाओं पर भी होगा। पंचायत विभाग को इस बारे में एक विस्तृत रिपोर्ट जिला प्रशासन की ओर से भिजवाई गई है। जिसके अनुसार बाढड़ा पंचायत की जनसंख्या 6333 है व हंसावास खुर्द में कुल आबादी 1814 है। उन्होंने बताया कि जिला परिषद के वार्ड आठ में ये दोनों गांव आते हैं। इस वार्ड की जनसंख्या 38037 है। अब बाढड़ा नगरपालिका बनने के बाद इस जिला परिषद वार्ड में कुल आबादी 29890 हो गई है।
रोशनलाल श्योराण ने बताया कि जिला परिषद दादरी के सभी 11 वार्डों की जनसंख्या 445761 थी, जो कि अब नए परिवर्तन के साथ 437614 रह गई है। उन्होंने बताया कि बाढड़ा खंड पंचायत समिति में पहले 21 वार्ड थे, जो कि अब 20 हो गए हैं। हंसावास खुर्द पंचायत समिति के वार्ड 16 में आता था। इस वार्ड की जनसंख्या 4975 थी, जो अब 3161 हो गई है। पंचायत समिति बाढड़ा खंड की आबादी 107132 थी, जो कि नगरपालिका बनने के बाद अब 98985 हो गई है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने बताया कि बाढड़ा ब्लॉक के अंतर्गत 50 ग्राम पंचायतें आती थीं, इनकी संख्या भी अब 48 रह गई है। उन्होंने कहा कि पंचायत विभाग मुख्यालय को यह रिपोर्ट भेजकर पंचायत समिति व जिला परिषद के वार्ड का पुनर्गठन की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें