फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल ने उठाया कांग्रेस को खत्म करने का बीड़ा : मनोहर लाल

Tue, 30 Apr 2024 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 चरखी दादरी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
विज्ञापन
चरखी दादरी। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चरखी दादरी में आयोजित जनसभा में कांग्रेस पर जमकर तंज कसे। उन्होंने भाजपा के आगे बढ़ने का श्रेय राहुल गांधी को दिया। मनोहर लाल ने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस को खत्म करने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी विदेशी संस्कृति का अनुसरण करते हैं और यही कारण है कि राहुल गांधी पीएम नरेंद्र मोदी को सम्मान देने के बजाय तू कहकर संबोधित करते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दादरी के मेजबान चौक के समीप महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह के लिए मतदान की अपील करने जनसभा में पहुंचे थे। मनोहर लाल ने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि वो खुद को महात्मा गांधी का अनुयायी बताते हैं, लेकिन वो उनके पासंग (आसपास) भी नहीं हैं।
मंच पर मौजूद प्रदेश के वित्त मंत्री जयप्रकाश दलाल की तरफ देखकर मनोहर लाल ने कहा कि पहले खजाने की जो चाबी मेरे पास थी, वो आजकल इनके पास है। मनोहर लाल ने कहा कि पहले जब सीएम होने के नाते दादरी आता तो कुछ देकर जाता था, लेकिन आज जनता से कुछ मांगने आया हूं।
विज्ञापन



आजकल प्रदेश में सबसे ज्यादा उछल रहे सैनी
दादरी नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी को देखकर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आजकल प्रदेश में सैनी सबसे ज्यादा उछल रहे हैं और इसका कारण सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें थोड़ा बहुत योगदान मेरा भी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें