चरखी दादरी। चरखी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान पूर्व की उपलब्धियों के आधार पर स्कूल की होनहार खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
डीपीई सुनीता सांगवान ने बताया कि स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा तमन्ना का चयन राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता से पहले आयोजित होने वाले शिविर के लिए हुआ है। यह गांव के लिए बड़ी उपलब्धि है।
उन्होंने बताया पिछले दिनों विद्यालय में एथलीट मीट का आयोजन कर स्पर्धा के विजेता प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।
अंडर-14 आयुवर्ग की 100 मीटर दौड़ में सराहनीय प्रदर्शन करने पर जीत, साक्षी, संजना, अंडर-17 आयुवर्ग में मीनाक्षी, सानिया, याना, अंडर- 19 आयुवर्ग में राखी, अनिशा, प्रियंका को सम्मानित किया गया। अंडर-14 आयुवर्ग की 200 मीटर दौड़ में साक्षी, जीत, दिव्या, अंडर- 17 आयुवर्ग में मीनाक्षी, याना, सानिया को सम्मानित किया गया।
अंडर-19 आयुवर्ग में राखी, अंशिका, ईशा को सम्मान मिला। अन्य विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। डीपीई सुनीता सांगवान ने संचालन किया। इस अवसर पर गिरिजा, ज्योति, सुमन कुंडू, सुमन देवी, नरेश कुमार, सुषमा, प्रोमिला, विकास आदि मौजूद रहे।