फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हरियाणा रिटायर्ड कर्मचारी संगठन की जिला कार्यकारिणी की बैठक

Sun, 01 Dec 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
लोहारू रोड स्थित सार्वजनिक पार्क में आयोजित बैठक में शामिल रिटायर्ड कर्मचारी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा रिटायर्ड कर्मचारी संगठन की जिला कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को लोहारू रोड स्थित सार्वजनिक पार्क में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रधान होशियार सिंह सोनी और महिला प्रधान संतरा डबास ने सदस्यों की समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

जिला प्रेस प्रवक्ता छतर सिंह छिल्लर ने बताया कि कर्मियों की छह सूत्री मांगों को जिलास्तर पर उठाया गया। इसमें प्रधान शकुंतला ने कहा कि वह लंबे समय से प्रदेश सरकार के समक्ष समस्याओं को रख रहीं हैं। तीसरी बार सत्ता संभालने के बाद भी सरकार का रुख गंभीर नहीं दिखाई देता है। इसलिए अब मुख्यमंत्री से मिला जाएगा।

इसके लिए प्रदेश संयोजक प्रेम सिंह सैनी और संयुक्त सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश कार्यकारिणी से उपप्रधान शकुंतला श्योराण ने भी शिरकत की। इस दौरान होशियार सिंह सोनी, संतरा देवी, बलबीर सिंह नेहरा, छत्र सिंह, कांता देवी, सूरजभान, ईश्वर सिंह, राम अवतार, रिसाल कौर, दयावंती, रविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें