फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कादमा आईटीआई का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम, प्राचार्य मिले गैरहाजिर

Thu, 23 Jan 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
कादमा पीएचसी में हाजिरी रजिस्टर की जांच करते एसडीएम सुरेश दलाल। संवाद
विज्ञापन
- बाढड़ा एसडीएम सुरेश दलाल को कादमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला मेडिकल ऑफिसर मिली नदारद, कई दिनों से रजिस्टर में नहीं भरी हैं हाजिरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/कादमा। बाढड़ा एसडीएम सुरेश दलाल ने बुधवार दोपहर कादमा आईटीआई और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। आईटीआई में प्राचार्य समेत दो कर्मचारी नदारद मिले। एसडीएम के पूछने पर विद्यार्थी अपने कोपा ट्रेड का पूरा नाम नहीं बता सके। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात महिला मेडिकल ऑफिसर नदारद मिली। वहां सफाई व चिकित्सीय सेवाओं की व्यवस्था भी बेहतर नहीं मिली।
एसडीएम सुरेश दलाल दोपहर 1:20 बजे कादमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और इसके बाद हाजिरी रजिस्टर की जांच की। निरीक्षण के दौरान महिला मेडिकल ऑफिसर डॉ. ईशा लांबा गैरहाजिर मिलीं। इतना ही नहीं, हाजिरी रजिस्टर की जांच करने पर सामने आया कि उनकी कई दिनों का हाजिरी नहीं भरी गई थी। एसडीएम ने बताया कि इस लापरवाही पर संज्ञान लेकर उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रिकॉर्ड की जांच की जबकि साफ-सफाई और चिकित्सीय सेवाओं का भी जायजा लिया। एसडीएम ने सफाई व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। मरीजों के साथ शालीन व्यवहार रखने के लिए कहा। इसके अलावा, चिकित्सीय सेवाओं का स्तर भी सुधारने के निर्देश दिए गए।

- डिलीवरी हुईं कम, गर्भवती महिलाएं रेफर कीं ज्यादा
एसडीएम ने पीएचसी का डिलीवरी रिकॉर्ड भी जांचा। इस दौरान सामने आया कि कादमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिलीवरी कम हुई हैं। गर्भवतियों को रेफर ज्यादा किया गया है। एसडीएम ने कहा कि ऐसा भविष्य में न हो। बेवजह रेफर करने पर गर्भवती महिला के साथ तीमारदारों को भी दिक्कतें होती हैं।

- आईटीआई के शिक्षास्तर से संतुष्ट नजर नहीं आए एसडीएम
पीएचसी के बाद एसडीएम कादमा आईटीआई पहुंचे। वहां उन्हें प्राचार्य सोमबीर सिंह और इंस्ट्रक्टर जयपाल गैरहाजिर मिले। एसडीएम कोपा यानी कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ट्रेड के विद्यार्थियों के पास पहुंचे। एसडीएम ने वहां कोपा ट्रेड का फुल फॉर्म पूछा तो कोई विद्यार्थी जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद एसडीएम ने कहा कि संस्थान में पढ़ाई का स्तर बेहद खराब है। इसमें सुधार की जरूरत है। यहां सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं पाई गई।

वर्सन:
सरकारी संस्थानों की कार्यप्रणाली में सुधार करने के लिए कार्यालयों के निरीक्षण किए जा रहे हैं। बुधवार को कादमा पीएचसी में एमओ ईशा लांबा गैरहाजिर मिलीं। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। कादमा आईटीआई में इंचार्ज सोमबीर और इंस्ट्रक्टर जयपाल गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन

-सुरेश दलाल, एसडीएम, बाढड़ा

बाढड़ा ब्लॉक में आईटीआई बनाया जाएगा। इसे लेकर अधिकारियों ने ड्यूटी लगा रखी है। मैं बाढ़डा ब्लॉक की पंचायतों में आईआईटी के लिए जमीन देखने के लिए फील्ड में था।
-सोमबीर सिंह, प्राचार्य, कादमा आईटीआई
फोटो 08
कादमा पीएचसी में हाजिरी रजिस्टर की जांच करते एसडीएम सुरेश दलाल। संवाद
फोटो 09
कादमा आईटीआई में विद्यार्थी से बातचीत करते बाढड़ा एसडीएम। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें